Breaking News

विधायक बंदना सिंह सिगड़ी से प्रत्याशी घोषित, समर्थकों में जबरदस्त उत्साह।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार की देर रात 46 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की। लिस्ट में सगड़ी से बंदना सिंह को भाजपा से उम्मीदवार घोषित किया गया। जिसके बाद भाजपा के सभी समर्थकों में खुशी है वही बंदना सिंह ने कहा कि इसे सगड़ी से टिकट नहीं मैं यह मानती हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेरे ऊपर आशीर्वाद है। मैंने जब भाजपा ज्वाइन किया तभी मुझे इस बात का आभास था मैंने जो सगड़ी की जनता के लिए जो 5 साल परिश्रम किया है उसका फल मुझे अवश्य मिलेगा। आज शीर्ष नेतृत्व ने टिकट के रूप में मुझे मेरी परिश्रम का फल दिया है और अब मैं यही कहना चाहूंगी कि पार्टी ने जो मुझ पर विश्वास जताया है मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी और एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सगड़ी सहित यूपी में भगवा लहराएगा। 
बंदना सिंह ने कहा कि महिला शाश्क्तिकरण की प्रतीक एक गृहणी से सफल राजनेत्री तक का सफर तमाम चुनौतियों के बावजूद कुशलता से पार करते हुए इस बार भारतीय जनता पार्टी से सगड़ी की जनता की सेवा मे हाजिर हूँ। पार्टी ने सगड़ी से उम्मीदवार बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद करती हूं  हमें विश्वास हैं इस बार सगड़ी की जनता बड़े अंतर से जीत दिला कर एक बार फिर विधानसभा तक पहुचायेगी ओर योगी आदित्यनाथ जी को  पुनः मुख्यमंत्री बनाने का काम करेगी।

और नया पुराने