आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़: विधानसभा 345 सगड़ी से आज शाम को एचएन पटेल को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जिसके बाद समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। वही सभी सपा कार्यकर्ताओं ने एचएन पटेल को टिकट मिलने के बाद समर्थन किया है। सपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि अबकी बार बदलाव होगा एक बार फिर कमल को पीछे छोड़ कर साइकिल सगड़ी में दौड़ेगी और एचएन पटेल विधायक बनेंगे।