आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
सेंट्रल अकैडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव और प्रतिभा पुरस्कार समारोह का हुआ आयोजन।
आज़मगढ़: जनपद आजमगढ़ के निजामाबाद स्थित सेंट्रल एकेडमी पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया जिसके बाद छात्र छात्राओं का रिजल्ट डिस्ट्रीब्यूशन कार्यक्रम भी किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके हुई, विद्यालय के छात्र छात्राओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। जहाँ मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ राज्य विश्वविद्यालय महाराजा सुहेलदेव के प्रथम कुलपति प्रदीप कुमार शर्मा उपस्थित रहे एवं सम्मानीय अतिथिप्रो. के.के. सिंह पालीवालपूर्व एचओडी, विभाग वाणिज्य, डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज, आजमगढ़ तथा प्रो प्रेमचंद यादव प्राचार्य - डी.ए.वी.पी.जी. कॉलेज, आजमगढ़ विशिष्ट अतिथि श्री राजीव रतन सिंह एस.डी.एम., निजामाबाद भी मौजूद रहे।
इस दौरान संस्था के डायरेक्टर डॉ राजीव श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया और कहा कि हम समाज को बेहतर शिक्षा देकर एक अच्छे समाज की स्थापना करें यही उद्देश्य लेकर चल रहे हैं जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है।