आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
थाना- जीयनपुर
कोतवाली जीयनपुर पुलिस द्वारा असलहे से लैश होकर अन्तर्जनपदीय गाँजा की तस्करी करने वाले मुख्य अभियुक्त सहित कुल 03 गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे ट्रक सहित 200 किलो ग्राम नाजायज गाँजा व अवैध तमंचा व कारतूस भी बरामद।
आज़मगढ़: आज दिनांक- 29/03/2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा अवैध मादक पदार्थ की अवैध तस्करी/ विक्री की रोकथाम हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे, अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय मय हमराह व सर्विलांस टीम के साथ रजेदपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे कि सूचना मिली की दोहरीघाट की तरफ से आ रही ट्रक मे गाँजा है, दोहरीघाट की तरफ से आ रही ट्रक न0- HR 73 A 6923 को रुकने का इशारा किया गया तो चालक तेजी से ट्रक को भगाना चाहा कि एकाएक ट्रक का इन्जन बन्द हो गया कि संदिग्ध प्रतीत होने पर हमराह पुलिस बल के सहयोग से ट्रक के चालक व केबिन में बैठे व्यक्तियों की तलाशी ली गयी तो अभियुक्त संजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी ग्राम बसारिकपुर थाना मेहनगर आजमगढ़ के पास से 01 अदद अबैध तमन्चा .303 बोर व अदद जिन्दा कारतुस बरामद हुआ तथा ट्रक के केबिन मे रखा हुआ 10-10 किलो के 20 पैकेट मे कुल 200 किलो गाँजा के साथ अभियुक्त (1) शहाबुद्दीन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम छानेसा थाना हथिन जिला पलवल प्रान्त हरियाणा (2) अयूब पुत्र असरू निवासी लहरवाङी पुनहना जिला नूह प्रान्त हरियाणा (3) संजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी बसारिकपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ को गिरफ्तार किया गया जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-145/2022 धारा- 8/20 N.D.P.S. ACT व मु0अ0सं0-146/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरण – पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि साहब मै तथा मेरे साथी मिलकर गांजे को इकट्ठा करते है, तथा भांग की दुकान के दुकानदार जिनको जितना जरूरत होता है उनको हम लोग चोरी छिपे सप्लाई करते है । जिसमें हम लोगो को मोटी रकम प्राप्त होती है, गांजा की बिक्री करके कमाये हुए रूपयो से ही ट्रेक्टर खरीदा था । आज भी हम तीनो 200 किलो गांजा खरीदकर लेकर आ रहे थे कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिया गया ।
पंजीकृत अभियोग–
1. मु0अ0सं0-145/2022 धारा- 8/20 N.D.P.S. ACT थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ ।
2. मु0अ0सं0-146/2022 धारा- 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जीयनपुर ,आजमगढ़ ।
बरामदगी –
1. 20 पैकेट मे कुल 200 किलो गाँजा बरामद ।
2. एक अदद तमन्चा व एक अदद कारतुस .303 बोर ।
3. एक अदद ट्रक न0- HR 73 A 6923 ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
(1) शहाबुद्दीन पुत्र लियाकत निवासी ग्राम छानेसा थाना हथिन जिला पलवल प्रान्त हरियाणा
(2) अयूब पुत्र असरू निवासी लहरवाङी पुनहना जिला नूह प्रान्त हरियाणा ।
(3) संजीत सिंह पुत्र जितेन्द्र सिंह निवासी बसारिकपुर थाना मेहनगर जिला आजमगढ
गिरफ्तारी करने वाली टीम–
1. प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय व उ.नि. महेन्द्र कुमार यादव थाना कोतवाली जीयनपुर, जनपद-आजमगढ़ ।
2. का0 अँकित पाल का0 शैलेन्द्र का0 बन्दना गौतम थाना कोतवाली जीयनपुर,जनपद-आजमगढ़।