Breaking News

होली को लेकर बाजारों में रौनक, लोगों ने की जमकर खरीदारी।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के बाजारों में होली की पूर्व संध्या पर बाजारों में जमकर खरीदारी की गई होली के त्योहार को लेकर पूजा-पाठ और खान-पान के सामान की खरीदारी की। लोगों ने रंग, गुलाल, पिचकारी की भी खरीदारी की।रंगों के पर्व होली कीतैयारी में पूरे दिन लोग जुटे रहे। लोगों ने चिप्स, पापड़, रंग, गुलाल, पिचकारियों, मुखौटों की खरीदारी की। शहर में कई स्थानों पर होलिका भी रखी गई। बच्चों ने अपनी मनपसंद पिचकारी खरीदी। तरह-तरह की पिचकारी भी बाजार में देखने को मिली। होली की टोपियां, मुखौटे आदि से भी दुकानें सजी नजर आई।


और नया पुराने