आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आज़मगढ़: आवारा पशुओं से किसान आह भर रहे हैं। जिम्मेदार बेपरवाह बने हुए हैं। आवारा पशुओं से बचाव के लिए हालांकि गौशाला निर्माण की पहल की गई है, लेकिन पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर लगी फसलों को नष्ट कर रहे हैं। किसान फसलों की रखवाली में दिन-रात जुटे रहते हैं। इसके बावजूद भी अपनी गाढ़ी कमाई की फसलों को नहीं बचा पा रहे हैं।
सगड़ी तहसील क्षेत्र में लगभग हजारों की संख्या में आवारा पशु छुट्टा घूम रहे हैं। जिसमें विकासखंड हरैया के क्षेत्र में आवारा पशुओं का आतंक कुछ ज्यादा ही है। आवारा पशू झुंड के झुंड घूमते नजर आ रहे हैं। इन झुंडों में अधिकांश जानवर अस्वस्थ हो चुके हैं। जिन पर पशु विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है किंतु इनकी लाचारी और सरकार की लापरवाही किसानों के लिए बड़ी मुसीबत बन चुकी है जिस पर सरकार को कोई ठोस कदम उठाने की आवश्यकता है