Breaking News

यूपी की सियासत में होगा कुछ बड़ा बदलाव, क्या भाजपा ने की नई सेंध की तैयार।

उत्तर प्रदेश।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

कवरेज डेस्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव बीतने के बाद सरकार का गठन भी हो चुका है योगी आदित्यनाथ ने 2.0 उत्तर प्रदेश  मुख्यमंत्री  के रूप में शपथ ग्रहण कर कार्यभार भी संभाल लिया है। योगी सरकार का दावा था कि सरकार बनते हैं उत्तर प्रदेश में पूरी तरीके से गुंडाराज पर नकेल कसने का काम करेगी।जिसके नतीजे कल से ही सुर्खियों में छाए हुए हैं सरकार के गठन के बाद से ही गुंडों और माफियाओं पर नकेल कसने का काम जोरों पर चल रहा है उसके साथ राजनीति का रुख ऐसा मुड़ा की सभी  की धड़कने तेज हो गई एक बार फिर योगी सरकार ने समाजवादियों के परिवार में सेंध मार दी है कयास लगाया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव जल्दी अपने पार्टी दफ्तर पहुंचकर कोई बड़ी खबर सुना सकते हैं और किसी बड़े फैसले का नतीजा भी ले सकते हैं क्योंकि कल ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात हुई है जिसके बाद से ना तो भाजपा के हाईकमान से कोई बात सामने आई है और ना ही कुछ शिवपाल यादव ने कहा है लेकिन हां यह बात साफ है कुछ तो बदलाव होना निश्चित है। कुछ राजनीतिक सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि अखिलेश यादव ने ओमप्रकाश राजभर को चाचा शिवपाल से बात करने को भेजा था और चाचा शिवपाल की ओमप्रकाश राजभर से वार्ता भी हुई थी की वह एक दूसरे से मिल कर बात करेंगे कि तभी चाचा शिवपाल को सुबह  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुलावा आ गया। वही शिवपाल ने ओमप्रकाश राजभर को मिलने से इंकार कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने चले गए जिसके बाद सभी राजनीतिज्ञों की धड़कने तेज हो चुकी हैं कहा जा रहा है कि चाचा शिवपाल पार्टी दफ्तर के लिए निकल चुके हैं ओर जिसके बाद  कोई  बड़ा फैसला लिया जाएगा जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है।

और नया पुराने