Breaking News

होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जीयनपुर चौक पर पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: कल होली है आज बाजारों में चहल पहल है लोग रंगों की खरीदारी कर रहे हैं अबीर गुलाल खरीद रहे हैं ताकि कल होली का त्यौहार मनाएंगे। वहीं पुलिस प्रशासन भी सक्रिय नजर आ रहा है कहीं भी किसी भी प्रकार की अराजकता ना हो इसके लिए पुलिस पहले से ही तैयार है। आज जीयनपुर चौक पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने की अपील भी की। वही चेकिंग के नाम पर वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। कुछ वाहन चालक रास्ते भी बदलते नजर आए। इस दौरान चेकिंग में एसआई श्याम सिंह और एसआई महेंद्र यादव साथ मे हमराही भी मौजूद रहे।

और नया पुराने