आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 30 अप्रैल-- जिला प्रोबेशन अधिकारी शशांक सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है आज दिनांक 29 अप्रैल 2022 को मा0 मंत्री डा0 संजय निषाद द्वारा दलालघाट, गौरी शंकर घाट व सीताराम मोहल्ला क्षेत्र का निरीक्षण किया गया एवं उनके द्वारा सोशल सेक्टर के समस्त विभागों के लाभार्थियो को शतप्रतिशत लाभान्वित किये जाने हेतु निर्देश दिये गये है।
उक्त के क्रम में सोशल सेक्टर के समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, अल्पसंख्यक विभाग एवं पिछड़ा वर्ग विभागो द्वारा दिनांक 04 मई 2022 को प्रातः काल 08ः00 बजे से 12ः00 बजे तक दलालघाट, गौरी शंकर घाट व सीताराम मोहल्ला क्षेत्र में कैम्प का आयोजन किया प्रस्तावित है।
उन्होने सर्वसाधारण जनो से अनुरोध किया है कि समाज कल्याण विभाग, महिला कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, अल्पसंख्यक विभाग एवं पिछड़ा वर्ग विभागो की योजनाओ से आच्छादित किये जाने हेतु अपने बैंक पासबुक, आधार कार्ड, मृत्यु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र व फोटो के साथ दिनांक 04 मई 2022 को प्रातः 08ः00 बजे से कैंप पर उपस्थित हों।