आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-मुबारकपुर
आज़मगढ़: पुर्व की घटना – आवेदक द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत की गयी कि दिनाक 24.04.2022 को समय लगभग 11 बजे रात मे मेरे गाँव मे बारात आयी थी जिसमें आरकेस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था आरकेस्ट्रा देखने के लिए मेरा लड़का भी गया था जिससे वहाँ पर मौजूद कन्हैया निषाद व राजकुमार निषाद पुत्र गण जीऊत बंधन निषाद व जीऊत बन्धन पुत्र रामपति साहनी निवासी गण ओझौली थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़ ने जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मेरे लड़के को माँ बहन की भद्दी 2 गालियाँ देने लगे जब मेरा लड़का गाली गुप्ता देने से मना किया तो उपरोक्त लोग लाठी डंडे से बुरी तरह से मारने पिटने लगे चोट लगने से मेरा लड़का मौके पर ही बेहोश हो गया उसको बचाने मेंरी पत्नी गयी तो उसको भी मारे पीटे जिससे काफी चोट आयी है । के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 107/2022 धारा 323,504,308 भादवि व 3(1)द,ध SC/ST Act. पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गयी।
दिनांक- 26.04.2022 को वरिष्ठ उप-निरीक्षक महेन्द्र कुमार शुक्ला मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछित अभियुक्त 1. कन्हैया निषाद 2. राजकुमार निषाद पुत्रगण जीऊत बंधन निषाद सा0 ओझौली थाना मुबारकपुर आजमगढ को रोडवेज चौराहे के पास से समय 12.30 बजे हिरासत पुलिस मे लेकर नियमानुसार मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
पंजीकृत अभियोग का विवरण—
मु0अ0सं0- 107/2022 धारा 323,504,308 भादवि व 3(1)द,ध SC/ST Act. थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –
1. कन्हैया निषाद पुत्र जीऊत बंधन निषाद सा0 ओझौली थाना मुबारकपुर आजमगढ
2. राजकुमार निषाद पुत्र जीऊत बंधन निषाद सा0 ओझौली थाना मुबारकपुर आजमगढ
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण –
1. व0उ0नि0 महेन्द्र कुमार शुक्ला थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
2. का0 शैलेश यादव थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़
3. का0 विद्याकान्त थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़