आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 24 अप्रैल 2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा पुलिस लाइन्स सभा आजमगढ़ में प्रत्येक थाने से थाना प्रभारी, 02 आरक्षी व 02 महिला आरक्षी के (कुल 26 थानों के 26 थाना प्रभारी, 50 आरक्षी व 54 महिला आरक्षियों) के साथ सैनिल सम्मेलन का आयोजन किया गया ।
1- पुलिस अधीक्षक द्वारा मौजुद अराजपत्रित अधिकारियों/कर्मचारियों की कुल 10 समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
2- उपरोक्त समस्याओं में थाना प्रभारी जीयनपुर द्वारा वेतन विसंगति को लेकर अपनी समस्या बतायी गयी जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा बड़े बाबू को निर्देशित किया गया।
3- उपरोक्त समस्याओं को 07 दिवस के अन्दर निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
बलवा ड्रिल एवं ट्रेनिंग (समय- 08.00- 09.00 बजे तक)
1. सभी थाना प्रभारियों, उनके हमराहियों 02 आरक्षी व 02 महिला आरक्षी (कुल 26 थानों के 26 थाना प्रभारी, 50 कास्टेबल व 54 महिला आरक्षियों) को बलवा ड्रिल का अभ्यास कराया गया।
2. भीड़ नियंत्रित की जाने वाली विभिन्न तकनीकों वार्तालाप, संवाद, फायर ब्रिग्रेड का इस्तेमाल, लाठीचार्ज, एन्टी राइट गन इत्यादि का विधिक प्रयोग करने की विभिन्न परिस्थियों को निपटने हेतु कानुनी प्रावधानों की जानकारी दी गयी एवं अभ्यास कराया गया।
3- जनपद के समस्त थाना के थाना प्रभारियों, हमराहियों व महिला आरक्षियों के द्वारा आसुं गैस, चिल्ली बम, हैण्ड ग्रेनेड आदि (लगभग 228) को फेंकवाकर दंगा नियंत्रण में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न संसाधनों की ट्रेनिंग करायी गयी।
4- सभी थानों से लाए गये विभिन्न प्रकार के सेलों को हेड-आर्मोरर से चेक कराया गया तथा एक्सपायरी बुलेट को तत्काल बदलने हेतु निर्दशित किया गया।
5- थानों से साथ लाये गये दंगा नियंत्रण उपकरणों को चेक किया गया तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों को धारण करने हेतु अभ्यास कराया गया।
6- आरक्षी शिवम कुमार द्वारा ग्रेनेड को सर्वाधिक दुरी पर प्रक्षेपित किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा आरक्षी शिवम कुमार को उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
उपरोक्त अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहें।