Breaking News

उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद निर्वाचन दिनांक 09 अप्रैल 2022 को सम्पन्न कराया जायेगा।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 04 अप्रैल-- अपर जिलाधिकारी प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निंग आफिसर, आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी, निर्वाचन क्षेत्र आजमगढ़ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि आजमगढ़- मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद के निर्वाचन 2022 को सम्पन्न कराने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र में दिनांक 09 अप्रैल 2022 को आयोग द्वारा अनुमोदित मतदेय स्थलों पर मतदान सम्पन्न कराया जायेगा। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिये गये निर्देश के अनुपालन में मीडिया से संबंधित ब्रीफिंग एवं कन्ट्रोल रूम हेतु जिला सूचना अधिकारी आजमगढ़ को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देशित किया गया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अवसर पर बनाये गये डिस्ट्रिक्ट कान्टेक्ट सेन्टर, जिसका टेलीफोन नं0-05462-246398 है, को प्रश्नगत निर्वाचन हेतु कन्ट्रोल रूम के रूप में उपयोग किया जायेगा। जिला सूचना अधिकारी आजमगढ़ को यह भी निर्देशित किया गया है कि दिनांक -09 अप्रैल 2022 को मतदेय स्थलों पर मतदान के समय करायी गयी वीडियोग्राफी का वीडियोग्राफर से बैक-अप संकलित कर जिला निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग आफिसर के समक्ष प्रस्तुत करेगें। 

और नया पुराने