Breaking News

तेज रफ्तार टेलर ने अलग-अलग 2 को कुचला मौके पर मौत एक की हालत गंभीर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

1 घंटे के अंदर मुख्य मार्ग पर 2 लोगों की अलग-अलग दुर्घटना में मौत।

टेलर की टक्कर से अलग-अलग दुर्घटना में दो बाइक चालक की मौत एक की हालत गंभीर।

आजमगढ़- जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जीयनपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार टेलर की टक्कर 1 घंटे के अंदर अलग-अलग दो बाइक चालक की मौत एक की हालत गंभीर। जीयनपुर आजमगढ़ मुख्य मार्ग पर दाउदपुर मोड पर मंगलवार की दोपहर 12:30 बजे आजमगढ़ शहर से दवा लेकर वापस बाइक से आते समय आजमगढ़ की तरफ से आ रही टेलर ने बाइक सवार को धक्का लगा और पिछले पहिए के नीचे चालक आ गया टेलर ने बाइक चालक को कुचल दिया मौके पर ही मौत हो गई।
राम विजय मौर्या पुत्र चंद्रधारी मौर्य उम्र 54 साल निवासी नरहन खास जो अपने लिए दवा लेकर आजमगढ़ से वापस आ रहा था टेलर के कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई पिछले कोविड-19 में कोरोनावायरस होने पर सऊदी से वापस आया हुआ था सूचना पर पहुंची जीयनपुर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया वहीं मृतक के पास 2 पुत्र सत्यनारायण उम्र 27 साल परशुराम उम्र 24 साल उसकी पत्नी गिरिजा का रो-रोकर बुरा हाल रहा। वही दूसरी दुर्घटना 1:00 बजे बीटीसी की छात्रा नेहा दिक्षित मऊ जनपद के बड़ा गांव स्थित कॉलेज से वापस आते समय जी जीयनपुर के समीप पेट्रोल पंप के पूर्व बाइक चालक को सामने से आ रही तेज रफ्तार टेलर ने टक्कर इस मौके पर ही बाइक चालक की मौत हो गई।
बाइक चालक मुन्ना दीक्षित पुत्र गिरधारी दीक्षित उम्र 55 वर्ष निवासी बारा दीक्षित जनपद देवरिया एलआईसी एजेंट हैं इनकी बड़ी पुत्री नेहा दिक्षित जो बीटीसी फाइनल ईयर की छात्रा थी को लेकर उसके विद्यालय पर गए हुए थे वापस आते समय दुर्घटना हुई जिसमें मौके पर ही मुन्ना दीक्षित की मौत हो गई वहीं नेहा दिक्षित के सिर में गंभीर चोट लगी हुई है आनन-फानन में मौजूद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस से लादकर आजमगढ़ जिला अस्पताल में नेहा को भर्ती कराया गया हालत गंभीर बनी हुई है वही जीयनपुर पुलिस ने मुन्ना दीक्षित के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर उनकी छोटी पुत्री निक्की दीक्षित और उनकी पत्नी इरावती देवी का रो रो कर बुरा हाल रहा परिवार में कोहराम मच गया इनके पास कोई पुत्र नहीं है दो पुत्रियां ही हैं। वही मंगलवार की दोपहर में 1 घंटे के अंदर अलग-अलग दुर्घटना में टेलर से कुचल कर दो लोगों की मौत की सूचना पर जीयनपुर क्षेत्र में हड़कंप मच गया लोग तरह-तरह की चर्चा करने में मशगूल रहे।

और नया पुराने