Breaking News

प्रवेश परीक्षा कराकर शिक्षा सत्र 2022-23 में पात्र छात्र/छात्राओं का प्रवेश मेरिट के आधार पर निःशुल्क किया जाना है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 20 अप्रैल-- जिला समाज कल्याण अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग उ0प्र0 लखनऊ सरकार द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मूसेपुर एवं राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय गौरा मेंहनगर आजमगढ़ में कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में स्वीकृत क्षमता के सापेक्ष रिक्त स्थानों पर जनपद स्तर पर प्रवेश परीक्षा कराकर शिक्षा सत्र 2022-23 में पात्र छात्र/छात्राओं का प्रवेश मेरिट के आधार पर निःशुल्क किया जाना है। 
उन्होने बताया कि राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मूसेपुर (सीबीएसई बोर्ड) में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 42, पिछड़ी जाति की 18, सामान्य की 10, कक्षा 07 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 25, पिछड़ी जाति की 05, सामान्य की 10, कक्षा 08 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 27, पिछड़ी जाति की 03, सामान्य की 09, कक्षा 09 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 15, पिछड़ी जाति की 0, सामान्य की 05, कक्षा 11 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 27, पिछड़ी जाति की 04, सामान्य की 09, कुल 209, इसी प्रकार राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय गौरा मेंहनगर (उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद) में कक्षा 06 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 42, पिछड़ी जाति की 18, सामान्य की 10, कक्षा 07 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 26, पिछड़ी जाति की 11, सामान्य की 10, कक्षा 08 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 16, पिछड़ी जाति की 00, सामान्य की 08, कक्षा 09 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 19, पिछड़ी जाति की 08, सामान्य की 05, कक्षा 11 में प्रवेश हेतु अनुसूचित जाति की 10, पिछड़ी जाति की 00, सामान्य की 03, कुल 186 रिक्त सीटें हैं। 
इच्छुक छात्र/छात्रायें निःशुल्क आवेदन पत्र संबंधित प्रभारी प्रधानाचार्य/प्रभारी प्रधानाचार्य कार्यालय से प्राप्त एवं जमा करने की अन्तिम 28 अप्रैल 2022 तक निर्धारित है। पात्र आवेदकों की सूची का प्रकाशन दिनांक 29 अप्रैल 2022 को होगा एवं प्रवेश परीक्षा की तिथि दिनांक 30 अप्रैल 2022 निर्धारित है। सफल छात्रों की सूची का प्रकाशन एवं प्रवेश प्रक्रिया दिनांक 04 मई 2022 से प्रारम्भ होगी। प्रवेशित छात्र/छात्राओं का पठन-पाठन, विविध सामग्री, भोजन एवं आवास सहित समस्त सुविधायें निःशुल्क हैं। 

और नया पुराने