आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 20 अप्रैल-- मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 वीरेन्द्र कुमार ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 कुक्कुट विकास नीति-2013 योजनान्तर्गत लाभार्थी चयन निर्धारित समयावधि 31 मार्च 2022 समाप्त हो गई है, अतएव जनपद अन्तर्गत वह उद्यमी जिन्होंने 31 मार्च 2022 तक निर्गत लेटर ऑफ कम्फर्ट के सापेक्ष बैंक ऋण स्वीकृत नहीं कराया है या बैंक ऋण स्वीकृत कराकर ऋण Disburse नहीं कराया है, ऐसे उद्यमियों के लिए जारी लेटर ऑफ कम्फर्ट निदेशक प्रशासन एवं विकास पशु पालन विभाग उ0प्र0 लखनऊ द्वारा निरस्त कर दिये गये है।
ऐसे उंद्यमी जिन्होंने 31 मार्च 2022 तक निर्गत लेटर ऑफ कम्पर्ट के सापेक्ष बैंक ऋण स्वीकृत कराकर ऋण Disburse करा लिया है, वह नियमानुसार इकाई स्थापित कराये जाने तथा इकाई में पक्षी डालने के पश्चात् ही इकाई क्रियाशील मानी जायेगी। उन्होने उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी/प्रभारी, पशु चिकित्साधिकारी/प्रभारी को निर्देश दिया कि अपने कार्य क्षेत्र के ऐसे उद्यमी जिनकी पत्रावली उपरोक्त योजनान्तर्गत बैंको पर लम्बित हो या ऋण स्वीकृत कराके ऋण Disburse करा लिया हो, उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत करा दिया जायें।