Breaking News

स्वास्थ्य मेले में प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 20 अप्रैल-- युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विकास खण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेला में आज विकास खण्ड-रानी की सराय में मेले के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मा0 विपिन सिंह एवं मा0 अखिलेश कुमार मिश्रा ‘‘गुड्डू‘‘ सदस्य प्रदेश कार्यसमिति भाजपा द्वारा 22 युवक एवं 18 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विकास खण्ड-महराजगंज में मेले के मुख्य अतिथि मा0 सत्येन्द्र राय भाजपा व खण्ड विकास अधिकारी श्रीमती विमला चौधरी द्वारा 32 युवक एवं 39 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया। विकास खण्ड-लालगंज एवं तरवां में मेले के मुख्य अतिथि मा0 नरेन्द्र सिंह अध्यक्ष पूर्वांचल विकास बोर्ड द्वारा वि0ख0-लालगंज के 26 युवक एवं 10 महिला, वि0ख0-पल्हना के 8 युवक एवं 07 महिला मंगल दलों तथा विकास खण्ड-तरवां में 14 युवक एवं 20 महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन स्वरूप खेल सामग्री का वितरण किया गया।

और नया पुराने