आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
पीएम किसान लाभार्थियों को केसीसी से जोड़ने के लिए किया गया जागरूक।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के बारे में दी गई जानकारी।
महिलाओं को भी मिली योजनाओं की जानकारी।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र सुखमदत्त नगर निवासी सीएससी जन सेवा केंद्र संचालक बेचू यादव के निवास स्थान पर स्थित सीएससी सेंटर पर आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत किसान मेरी भागीदारी, किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि अजमतगढ़ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष कुमार मिश्रा रहे।
जहां कृषि विभाग संबंधित अधिकारी ओमप्रकाश एवं क्षेत्रीय लेखपाल संग अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं अधिकारियों ने ग्रामीणों को केसीसी एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना तथा अन्य योजनाओं के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम में संचालन के दौरान कृषि विभाग में कार्यरत ओमप्रकाश ने बताया कि- किसानों को फसल बीमा योजना, किसान मानधन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने अपील किया कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लें। यह भी बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत भारत सरकार द्वारा फसल बीमा योजना के अंतर्गत 'किसान भागीदारी, प्राथमिकता हमारी' के उद्देश से 24 अप्रेल से 1 मई तक फसल बीमा पाठशाला का आयोजन जिला, तहसील, ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत लेबल पर प्रत्येक दिन एक पाठशाला आयोजित किया जा रहा है। वही सीएचसी संचालक बेचू यादव ने बताया कि सीएससी एसपीवी, कृषि विभाग एवं फसल बीमा कंपनी के माध्यम से संयुक्त रूप से जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में सीएससी केंद्र संचालकों की ओर से उक्त विशेष पाठशाला का आयोजन किया गया है। इस पाठशाला में किसानों को सभी लाभकारी योजनाओं के बारे में बताने के साथ ही किसान सम्मान राशि पाने वाले किसानों की ई-केवाईसी भी की जा रही है।इसके साथ-साथ फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि विज्ञान केंद्र एवं सीएससी के माध्यम से प्राप्त होने वाली अन्य किसान योजनाओं को विस्तार पूर्वक बताया गया।
वही कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा ने कहा कि- सरकार ने किसानों के लिए महत्वकांक्षी योजनाएं चलाई है। जिसका आप सभी लोग लाभ उठाएं। ब्लॉक स्तर से जो भी सुविधाएं हम से हो सकेंगी, वह हम उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लेने में आपको कहीं से किसी प्रकार की परेशानी आती है, तो आप अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर संपर्क कर समस्या का समाधान कर सकते हैं। वही कार्यक्रम के अंत में आए हुए अतिथियों और किसानों का बेचू यादव ने आभार जताया।