आज़मगढ़।
रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव
नवीन छात्रों ने पुरातन छात्रों को दिया फेयरवेल पार्टी।
आजमगढ़- सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर कस्बे में सेंट जेवियर्स विद्यालय पर फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया जिसमें नवीन छात्रों ने पुरातन छात्रों को फेयरवेल पार्टी दी। सेंट जेवियर्स विद्यालय जीयनपुर पर क्लास ट्वेल्व के छात्र और छात्राओं के लिए विद्यालय की नामी छात्र-छात्राओं में फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया जिसमें पुरातन छात्रों को नवीन छात्रों के द्वारा लैपटॉप बैग से से दुपट्टा पहनाकर उनका सम्मान किया गया इस दौरान पुरातन छात्रों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जेएनवी प्राचार्य डॉक्टर शशि कुमार राय विशिष्ट अतिथि के रूप में जीयनपुर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय मौजूद रहे जिन्होंने बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया वही फेयरवेल पार्टी की अध्यक्षता विद्यालय के डायरेक्टर संजय पाठक ने की इस दौरान उन्होंने अपने छात्र छात्राओं को जीवन में सफलता के गुण बताएं विद्यालय के प्राचार्य संजय पाठक सहित विद्यालय की दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षक मौजूद रहे।