Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह- विभिन्न जगहों पर प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 45 वाहनों का ई-चालान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनाँक 21 अप्रैल 2022 को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा पुलिस लाइन के सभागार में जिले के प्रत्येक थाने से एक एक उपनिरीक्षक व एक-एक कम्प्यूटर ऑपरेटर को एन0आई0सी0 के अजय कुमार व कम्प्यूटर ऑपरेटर  आशीष पांडेय के द्वारा आई रेड की विस्तृत ट्रेनिंग प्रदान की गई तथा सभी को ई-चालान की भी ट्रेनिंग दी गयी। साथ ही साथ बताया गया कि ई-चालान करते समय प्रत्येक वाहन चालक का फोटो अवश्य ले व मोबाइल नम्बर भी अंकित करे। जिससे चालान वर्चुअल कोर्ट में जा सके जिससे पब्लिक को भुगतान करने में सुविधा रहे तथा प्रत्येक वाहन का नम्बर प्लेट सही हो चेचिस नम्बर का सही से मिलान चालान करते समय कर लिया जाये जिससे चोरी की मोटरसाइकिल पकड़ी जा सके। वाहनों को सीज करने में आ रही समस्या को भी बताया गया।
 इसी क्रम में शहर के रेलवे स्टेशन,  बिलरिया की चुंगी , आई0टी0आई0 टैम्पू स्टैंड ,नरौली स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालकों को यातायात के नियमो की जानकारी दी गयी कि सभी ऑटो चालक अपनी दाहिनी तरफ से सवारी न उतारे न चढ़ायें। इसके लिए पूरी तरह से एंगल लगा कर जाम करेगे, जिससे दाहिनी तरफ से उतरने पर होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके तथा सभी ऑटो चालकों को मानक के अनुरूप सवारी बैठाने , वाहनों में आगे पीछे नम्बर प्लेट लगवाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने के लिए बताया गया तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी। 
आमजन को गुड सेमिनेटर के तहत बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की  मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है तथा इस सम्बंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी घायल व्यक्ति की मदद करता हैं तो उससे किसी प्रकार की कोई पूछताछ नही की जाएगी तथा राज्य सरकार द्वारा गुड सेमिनेटर को 5000 का नगद पुरस्कार अलग से प्रदान किया जाएगा तत्पश्चात शहर के विभिन्न जगहों पर प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 45 वाहनों का ई-चालान किया गया।

और नया पुराने