Breaking News

फर्जीवाड़ा कर लेखपाल के पद पर नियुक्ति पाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना कोतवाली

आज़मगढ़: अभियुक्त द्वारा फर्जी अनुसूचित जाति का जाति प्रमाण पत्र बनवा कर उसके आधार पर लेखपाल के पद पर नियुक्ति पाना जांच में अवैध पाए जाने पर मुकदमा वादी श्री सुरेश जायसवाल बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी आजमगढ़  थाना  कोतवाली जनपद  आजमगढ  द्वारा थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0- 349/2021  धारा 419/420/467/468/471 भादवि पंजीकृत कराया गया था। 
 उ.नि. मधुसूदन चौरसिया मय हमराह कर्मचारीगण द्वारा आज दिनांक 21.4.22 को मु0अ0सं0- 349/2021 धारा 419/420/467/468/471 भादवि मे वाछित अभियुक्त अभिमन्यु कुमार ओझा पुत्र गोपाल जी ओझा नि0 बभनौली थाना गडवार जनपद बलिया को नेहरू हाल तिराहा के पास से समय करीब 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया।

पंजीकृत अभियोग का विवरण

मु0अ0सं0- 349/2021  धारा 419/420/467/468/471 भादवि थाना कोतवाली आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण – 

1. अभिमन्यु कुमार ओझा पुत्र गोपाल जी ओझा नि0 बभनौली थाना गडवार जनपद बलिया 

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाले टीम का विवरण–

उ0नि0 मधुसूदन चौरसिया चौकी प्रभारी सिविल लाइन  थाना कोतवाली आजमगढ़  
का0 अवध नारायण चौकी सिविल लाइन थाना कोतवाली आजमगढ़

और नया पुराने