आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- देवगांव
आज़मगढ़: आज दिनाँक 13.04.2022 को प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय थाना देवगांव आजमगढ़ मय हमराह पुलिस बल व SOG प्रभारी राजकुमार सिंह मय टीम द्वारा देवगाँव तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि 04 वाहन चोर,चोरी की मोटरसाइकिलों को लेकर निहोरगंज की तरफ से देवगाँव की तरफ आ रहे है और वाराणसी की ओऱ बेचने के लिए जाने वाले है ।
इस सूचना पर बरामदगी व गिरफ्तारी के दृष्टिगत पुलिस बल को तीन टीमो में विभक्त कर मुखबिर के, बताये हुए स्थान के लिए रवाना होकर मोलनापुर ओबर ब्रिज के पास पहुच कर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियो की चेकिंग प्रारम्भ की गयी कुछ ही देर बाद निहोरगंज की तरफ से मोटरसाइकिलें आती दिखाई दी यह देखकर मुखबिर ने इशारे से बताया कि यही मोटरसाइकिल व व्यक्ति है ।
मोटरसाइकिल सवार चारो व्यक्तियों के पास आने पर रुकने का इशारा किया गया तो सभी हड़बड़ा कर मोटरसाइकिलों को मोड़कर भागना चाहे कि लड़खड़ा कर चारो व्यक्ति गिर गये । अपने को घिरा देखकर चारो बदमाश पुलिस बाल को देखकर उसमें से एक बदमाश जान से मारने की नियत से फायर कर दिया की पुलिस टीम द्वारा अपने प्रशिक्षण का लाभ लेते हुए अपने को बचाते हुए मौके पर ही घेरकर आवश्यक बल का प्रयोग कर चारो व्यक्तियो को पकड़ लिया गया ।
पकडे गये व्यक्तियो ने अपना नाम शिवा जी उर्फ चर्चित नाथ पुत्र शोभनाथ नि0 बगौना पोस्ट करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ दूसरे ने अपना नाम मोनू यादव पुत्र मुलायम यादव नि0 जरासी पोस्ट बजरंगनगर थाना चन्दवक जौनपुर बताया जिसके पास से एक अदद तमंचा .315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ । तीसरे ने अपना नाम राजू यादव पुत्र फिरतू यादव नि0 भरतीपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़ और चौथे ने अपना नाम गोपाल सिंह पुत्र कपिल सिंह नि0 करदह कैथौली थाना मरदह जनपद गाजीपुर बताया । उपरोक्त चारों अभियुक्तो समय करीब 19.35 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया ।
गिरफ्तार चारों अभियुक्तों ने बताया कि हमारे 02 साथी दानिश शाह पुत्र जैनुल हसन नि0 शिउरी अमहट थाना बडेसर जनपद गाजीपुर व अनिल यादव पुत्र जिलाजीत यादव नि0 ठकठकउवा करियागोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ़ शेखपुर बच्छौली (रामगढ़) में मुर्गी फार्म के पास अर्धनिर्मित मकान में मौजूद है जहाँ पर कुछ चोरी की मोटरसाइकिले रखी हुई है । यदि हम सबको ले चले तो बरामद हो सकती है ।
अभियुक्तों की सूचना पर बरामद मोटरसाइकिलो को कब्जा पुलिस में लेकर हमराह कर्म0गण को देकर थाने पर भेजने के उपरान्त प्र0नि0 मय हमराही पुलिस बल व प्रभारी SOG उ0नि0 राजकुमार के टीम के साथ अभियुक्तो को साथ लेकर उनके बताये हुए स्थान पर पहुचे कि वहां पर मौजूद एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया नाम पता पूछा गया तो उसने अपना नाम अनिल यादव पुत्र जिलाजीत यादव नि0 कठकठउवा करियागोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ बताया तथा दूसरे साथी के बारे में पूछने पर अनिल यादव ने बताया कि दानिश शाह पुत्र जैनुल हसन नि0 शिउरी अमहट थाना बडेसर जनपद गाजीपुर अभी कुछ देर पहले इन्ही गाडियो में से एक गाड़ी लेकर कही चला गया है । मौके पर मौजूद 07 गाड़िया बरामद हुयी ।
अतः अभियुक्त अनिल यादव उपरोक्त समय करीब 21.05 बजे रात्रि पुलिस हिरासत में लेकर गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही नियमानुसार किया जा रहा है ।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि हम सभी का एक संगठित गिरोह है । जिसमें शिवा जी उर्फ चर्चित नाथ पुत्र शोभनाथ नि0 बगवना पोस्ट करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ, मोनू यादव पुत्र मुलायम यादव नि0 जरासी पोस्ट बजरंगनगर थाना चन्दवक जौनपुर, राजू यादव पुत्र फिरतू यादव नि0 भरतीपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़, गोपाल सिंह पुत्र कपिल सिंह नि0 करदह कैथौली थाना मरदह जनपद गाजीपुर, दानिश शाह पुत्र जैनुल हसन नि0 शिउरी अमहट थाना बडेसर जनपद गाजीपुर तथा अनिल यादव पुत्र जिलाजीत यादव नि0 ठकठकउवा करियागोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ है ।
हम सभी सामूहिक रुप से व अलग अलग विभिन्न जनपदो आजमगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, के थाना क्षेत्र देवगाँव, मेहनाजपुर, बरदह, मेहनगर, चन्दवक, केराकत, गौराबादशाहपुर, सादात से गाड़ियो की चोरी व लूट छिनैती करते है।
पकडी गयी सभी गाड़िया हम सभी लोगो ने मिलकर चुराई है । गाड़ियो को चोरी कर के योजना के तहत गाड़ियो का नम्बर प्लेट बदल कर गाडियो का रंग बदल कर और गाडियो के जाली फर्जी कागजात तैयार करा कर उसे 20 से 25 हजार रुपये में बेच देते है । आज हम सभी गाडियो को बेचने के लिए लेकर जा रहे थे कि पकड लिये गये ।
अभियुक्त अनिल यादव ने बताया कि हम सभी लोग मिलकर गाड़िया चोरी करके व रंग बदल कर जाली फर्जी नम्बर प्लेट व नम्बर लगा कर बेचते है और जो पैसा प्राप्त होता है उसको आपस में बराबर बराबर बाट लेते है ।
हम सभी का एक संगठित गिरोह है । हम सभी स्वंय व अपने गिरोह के सदस्यो के आर्थिक भौतिक दुनियाबी लाभ के लिए कार्य करते है। हम सभी मिल कर योजना के तहत अलग अलग क्षेत्रो की अलग अलग दिन रैकी कर वाहनो की चोरी करते है और घटना स्थल के पास से गाडियो को सुरक्षित स्थान पर अपने साथियो के साथ भेज देते है ।
बरामद शुदा गाडियो के जाली फर्जी कागजात व जाली फर्जी नम्बर प्लेट लगा कर गाड़ियो को अधिक से अधिक कीमत पर बेच देते है । अनिल यादव व शिवा जी उर्फ चर्चित नाथ ने पूछताछ में बताया कि साहब जाड़े की रात्रि में हम दोनो लोग जौनपुर से गाड़ी चोरी कर के लेकर आ रहे थे कि लालगंज के पास पुलिस नें रोकने का प्रयास किया तो हम लोग गांव की तरफ भाग गये जिस पर पुलिस नें पीछा कर अनिल यादव को पकड़ लिया, अनिल के चिल्लाने पर शिवा जी ने मौके पर पड़े डण्डे से पुलिस को मारा और दोनो लोग गाड़ी वही छोड़ कर पुलिस के चंगूल से बच कर भाग निकले ।
आगे पूछताछ करने पर अनिल यादव नें बताया कि साहब कुछ दिन पहले सुबह के समय देवगाँव कस्वे में मेडिकल स्टोर पर मै तथा मोनू यादव दवा लेने के बहाने पहुचकर दुकानदार को 500 रुपये की नोट दिये जब पैसा वापस करने के लिए झूका तो उसके गले से सोने की चैन छीन कर लेकर भाग गये और 25000 रुपये में बेच दिये जो पैसा मिला उसको बराबर बाट लिया । सभी ने पूछताछ पर बताया कि साहब सभी गाडिया चोरी की है । जिन्हे हम लोगो ने लालगंज, देवगाँव, ठेकमा, बरदह, मेहनाजपुर, मेहनगर, चन्दवक, केराकत, गौराबादशाहपुर, सादात आदि स्थानो से चुराया है ।
पंजीकृत अभियोग –
1.मु0अ0सं0 99 /2022 धारा 411/413/414/419/420/467/468/471/307/34 भादवि थाना देवगांव, आजमगढ़ ।
अनावरण किये गये अभियोगों का विवरण
1.मु0अ0सं0 13/2022 धारा 379 भादिव थाना केराकत जौनपुर
2. मु0अ0सं0 04/2022 धारा 379 भादवि थाना मेहनाजपुर आजमगढ़
3. मु0अ0सं0 293/2021 धारा 379 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
4. मु0अ0सं0 91/2022 धारा 379 भादवि थाना बरदह आजमगढ़
5. मु0अ0सं0 62/2022 धारा 379 भादवि थाना सादात गाजीपुर
6. मु0अ0सं0 76/2022 धारा 379 भादवि थाना बरदह आजमगढ़
7. मु0अ0सं0 297/2021 थाना 379 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
8. मु0अ0सं0 90/2022 धारा 379 भादवि थाना बरदह
9. मु0अ0सं0 298/2021 धारा 379 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
10. मु0अ0सं0 57/22 धारा 379 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
11. मु0अ0सं0 299/2021 धारा 307/332/353/506 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
12. मु0अ0सं0 67/2022 धारा 392 भादवि थाना देवगांव आजमगढ़
गिरफ्तारी का स्थानः
मोलनापुर ओवर ब्रिज के पास , दिनाँक घटना 12.04.2022 समय 19.35 बजे
गिरफ्तार अभियुक्त—
1.शिवा जी उर्फ चर्चित नाथ पुत्र शोभनाथ नि0 बगौना पोस्ट करसड़ा थाना मेहनाजपुर जनपद आजमगढ
2. मोनू यादव पुत्र मुलायम यादव नि0 जरासी पोस्ट बजरंगनगर थाना चन्दवक जौनपुर
3. राजू यादव पुत्र फिरतू यादव नि0 भरतीपुर थाना तरवां जनपद आजमगढ़
4. गोपाल सिंह पुत्र कपिल सिंह नि0 करदह कैथौली थाना मरदह जनपद गाजीपुर
5. अनिल यादव पुत्र जिलाजीत यादव नि0 कठकठउवा करियागोपालपुर थाना देवगाँव जनपद आजमगढ
फरार अभियुक्त का नाम पता
1.दानिश शाह पुत्र जैनुल हसन नि0 शिउरी अमहट थाना बडेसर जनपद गाजीपुर
2. अफरोज पुत्र मोचन निवासी मोहम्मदाबाद थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर
गिरफ्तार करने वाली टीम–
1.प्र0नि0 शशि मौलि पाण्डेय, व0उ0नि0 तारकेश्वर राय, उ0नि0 अनुपम जायसवाल, उ0नि0 उमेशचन्द यादव, थाना देवगांव आजमगढ़
2. SOG प्रभारी राजकुमार सिंह, कम्य0 आप0 चन्द्रमा मिश्रा, का0 यशवन्त सिंह, का0 उमेश यादव, ओपी दिनेश यादव सर्विलांस सेल जनपद आजमगढ़ ।
3. हे0का0 संजय दूबे, का0 भानू प्रताप यादव, का0 धरणीधर शुक्ला, का0 विनोद कुमार यादव, का0 ऐश कुमार थाना देवगांव आजमगढ़
4. हे0 का विनोद सरोज, का0 प्रदीप पाण्डेय, का0 जगपति मिश्रा, आदेश यादव, का0 शनी नागर, का0 सुनील प्रजापति, का0 अवनीश सिंह व का0 राजेश यादव SOG आजमगढ़
बरामदगी
1. एक अदद तमंचा .315 बोर
2. एक अदद खोखा व एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर
3. अभियुक्तगण के पास से लूट के 5000 रूपये बरामद
4. बरामद गाड़ियों का विवरण
क्र0सं0 मो0साइकिल का नाम रंग वाहन संख्या चेचिस नं0 इन्जन नं0
1 सुपर स्प्लेण्डर काला UP62BK7641 MBLJAR16XJ9D16322 JA06EHJ9D1446
2 सुपर स्प्लेण्डर काला UP50BK9503 MBLJAR032J9C48637 JA05EGJ9C47310
3 सुपर स्प्लेण्डर काला UP50AV1665 MBLJA05EMG9G05474 JA05E9G15592
4 सुपर स्प्लेण्डर काला UP62BS2642 MBLJAW099K9D24617 JA05EGK9D42030
5 सुपर स्प्लेण्डर काला निल MBLJA05EKD9L16536 निल
6 ग्लैमर नीला UP50AR9774 MBLJA06APGGC00945 JA06ELGGC00987
7 अपाचे सफेद/लाल UP62BR9051 MD634CE47K2E11011 CE4EK2610506
8 अपाचे लाल रंग की गाड़ी को पेंट करके सफेद कर दिया गया निल MD634AE81L2C06437 AE8CL2706559
9 अपाचे सफेद UP50BA7092 MD634CE64H2F26286 CE6FH2026605
10 सुपर स्प्लेण्डर लाल/सफेद UP50AN5931 MBLJA05EMF9E37873 JA05ECF9E26480
11 सुपर स्प्लेण्डर काला UP61AC5496 MBLJA05EMG9H14262 JA05ECG9H50416