आग लगने की खबरें भी सामने आ रही है।
गर्मी के दिनों में आग पर नियंत्रण पाना काफी मुश्किल।
छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं।
आज़मगढ़: तेजी से बढ़ रही गर्मी के साथ गर्म हवाएं चलने लगी है इसी के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक दिन आग लगने की खबरें भी सामने आ रही है ,कहीं किसानों की लापरवाही से तो कहीं शॉर्ट सर्किट से ऐसे में जरूरी है ज्यादा से ज्यादा सतर्क रहने की, क्योंकि गर्मी के दिनों में आग पर नियंत्रण पाना काफी मुश्किल हो जाता है इसलिए हमें चाहिए कि छोटी-छोटी सावधानियां बरत कर हम अग्निकांड की घटनाओं को रोक सकते हैं।
आपको बता दे कि गर्मी में लगने वाली आग से गांव अत्यधिक प्रभावित होते हैं। रसोई घर यदि फूस का हो तो उसकी दीवार पर मिट्टी का लेप अवश्य लगा दें। रसोई घर की छत ऊंची रखी जाए। आग बुझाने के लिए घर में बोरे में भरकर बालू अथवा मिट्टी तथा दो बाल्टी पानी अवश्य रखें। हवन आदि का काम सुबह नौ बजे से पहले संपन्न कर लें। शार्ट सर्किट की आग से बचने के लिए बिजली वायरिंग की समय पर मरम्मत करा लें। वही यदि आपने पशुपालन किया है तो जानवरों को आग से बचाने के लिए मवेशी घर के पास पर्याप्त मात्रा में पानी का इंतजाम रखें एवं उनकी निगरानी अवश्य करते रहें। गर्मी के दिनों में दिन में तेज व गर्म हवाएं चलती हैं ,
इसलिए जहां तक संभव हो गर्मियों में दिन का खाना नौ बजे सुबह से पूर्व बना लें तथा रात का खाना शाम छह बजे के बाद बनाएं। इस प्रकार से आप छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर भीषण अग्निकांड से बच सकते हैं।
इसलिए जहां तक संभव हो गर्मियों में दिन का खाना नौ बजे सुबह से पूर्व बना लें तथा रात का खाना शाम छह बजे के बाद बनाएं। इस प्रकार से आप छोटी-छोटी सावधानियां बरतकर भीषण अग्निकांड से बच सकते हैं।