Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह- प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 65 वाहनों का ई चालान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:  आज दिनाँक 20 अप्रैल 2022 को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ अनुराग आर्य व अपर पुलिस अधीक्षक यातायात श्री सुधीर जायसवाल के आदेश के क्रम में यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा शहर के रेलवे स्टेशन, ब्रह्मस्थान बिलरिया की चुंगी , आई टी आई टैम्पू स्टैंड ,नरौली स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालक व यातायात के नियमो की जानकारी दी गयी कि सभी ऑटो चालक अपनी दाहिनी तरफ से सवारी न उतरे चढ़े इसके लिए पूरी तरह से एंगल लगा कर जाम करेगे
जिससे दाहिनी तरफ से उतरने पर होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके तथा सभी ऑटो चालकों को मानक के अनुरूप सवारी बैठाने के लिए बताया गया, वाहनों में आगे पीछे नम्बर प्लेट लगवाने को बताया गया , शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी , बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने के लिए बताया गया तथा साथ ही साथ आमजन को गुड सेमिनेटर के तहत बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है तथा इस सम्बंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी घायल व्यक्ति की मदद करता हैं तो उससे किसी प्रकार की कोई पूछताछ नही की जाएगी तथा राज्य सरकार द्वारा गुड सेमिनेटर को 5000 का नगद पुरस्कार अलग से प्रदान किया जाएगा तत्पश्चात शहर के विभिन्न जगहों पर ब्रेथ इन्हेलाइजर से शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई। प्रवर्तन की कार्यवाही करते हुए 65 वाहनों का ई चालान किया गया।

और नया पुराने