आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़, 21 अप्रैल 2022 : मंडलीय जिला चिकित्सालय सदर (डीटीआरसी) में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंगों तथा सहायक उपकरणों का वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कृत्रिम अंग तथा सहायक उपकरण वितरण में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती वंदना सिंह, पूर्व विधायक सगड़ी मौजूद रहीं।
वितरण कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ने बताया कि दिव्यांगजनों में बहुत प्रतिभा होती है प्रदेश सरकार उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चला रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी दिव्यांगजन उपकरणों एवं अन्य लाई जा रही योजनाओं से वंचित न रहें।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आईएन तिवारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर जनपद के सभी ब्लॉकों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। जिससे आम जनमानस को इसका लाभ मिल रहा है। इस क्रम में आज दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंगों तथा सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। जिससे उनके जीवन में खुशहाली आयेगी। स्वास्थ्य विभाग की यही मंशा है कि कोई भी दिव्यांगजन इन लाभों से वंचित न रह जाये। कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को कुल 100 ट्राईसाइकिल चेयर, 100 बैसाखी, 05 कान की मशीन, 05 स्मार्ट केन का वितरण किया गया।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने कार्यक्रम में यूडीआईडी प्रोजेक्ट योजना के बारे में विस्तृत रूप से बताया। उन्होने बताया कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने हेतु भारत सकार की एक अनोखी पहल है। इसमें दिव्यांगजनों को अनेक दस्तावेजों को साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी बल्कि एक कार्ड ही उनकी मुलभूत जानकारी को बारकोड के माध्यम से सुरक्षित रख सकेगा। यूडीआईडी कार्ड ही भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए पात्र दिव्यांगजनों की पहचान के लिए एक मात्र दस्तावेज होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि यदि कोई दिव्यांगजन जिसकी दिव्यांगता 80 प्रतिशत हो तो मोर्टराइज्ड ट्राई साईकिल हेतु (वेबसाईट www.hwd.uphq.in) पर जाकर आनलाईन आवेदन कर शीघ्र ही उपलब्ध करा दें, जिससे नियमानुसार कार्यवाही करते हुए पात्र लाभार्थियों को चयन कर लाभान्वित कराया जा सके। आज के वितरण कैम्प में जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के वरिष्ठ सहायक धर्मदेव भारती, जितेन्द्र प्रजापति, जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र के दुर्गा सिंह, अजय कुमार तथा बचपन डे-केयर सेन्टर आजमगढ़ के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।