आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना-दीदारगंज
आज़मगढ़: दिनांक 20.04.2022 को वादिनी के बकरी चराकर घर आते समय अभियुक्त द्वारा रास्ते में हाथ पकड कर छेडखानी करने व गाली गलौज देते हुये मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर तहरीर दिया दिया गया।
जिसके आधार पर मु0अ0स0 92/22 धारा 354,323,504,506 भा0द0वि0 व 7/8 पाक्सो एक्ट बनाम शिवकुमार उर्फ भोला विश्वकर्मा पुत्र पलटू ग्राम बनगांव थाना दीदारगंज आजमगढ पंजीकृत था जिसमें अभियुक्त फरार चल रहा था।
कार्यवाही- आज दिनांक 21.04.2022 थानाध्यक्ष दीदारगंज मदन गुप्ता मय हमराह को सूत्रों से सूचना मिली कि उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्त घर पर आया हुआ है। इस सूचना के आधार पर अभियुक्त के घर ग्राम बनगांव पहुचकर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर अपना नाम शिवकुमार उर्फ भोला विश्वकर्मा पुत्र पलटू ग्राम बनगांव थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष बताया।
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0सं0 92/2022 धारा 354,323,504,506 भादवि व 7/8 पाक्सो एक्ट थाना दीदारगंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. शिवकुमार उर्फ भोला विश्वकर्मा पुत्र पलटू ग्राम बनगांव थाना दीदारगंज आजमगढ़ उम्र 25 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली टीम
(थानाध्यक्ष) श्री मदन कुमार गुप्ता थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ मय हमराह।
चौकी प्रभारी मनीष कुमार उपाध्याय थाना दीदारगंज आजमगढ़।