Breaking News

चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह: शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: आज दिनाँक 23 अप्रैल 2022 को चतुर्थ सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस अधीक्षक आज़मगढ़ अनुराग आर्य के निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात सुधीर जायसवाल व यातायात प्रभारी कौशल पाठक व प्रतिसार निरीक्षक परिवहन पवन सोनकर के द्वारा शहर के नरौली तिराहे पर रोवर्स रेंजर के प्रांशु सिंह के नेतृत्व में करीब 45 कैडेटों ने यातायात जनजागरूकता अभियान के तहत लोगो को हेलमेट, सीटबेल्ट की अनिवार्यता व आवश्यकता बतायी व अन्य यातायात के नियमो की जानकारी दी गई तथा पम्पलेट स्टिकर का वितरण किया गया।
 तत्पश्चात यातायात प्रभारी द्वारा शहर के ज्योति निकेतन स्कूल के पास व भंवरनाथ चौराहे पर स्कूल के वाहन की चेकिंग की गई कमी पाए जाने पर ई-चालान किया गया।
 यातायात प्रभारी कौशल पाठक के द्वारा शहर ब्रह्मस्थान, बवाली मोड़, भंवरनाथ  ,नरौली स्टैंड पर मौजूद ऑटो चालकों को यातायात के नियमो की जानकारी दी गयी की सभी ऑटो चालक अपनी दाहिनी तरफ से सवारी न उतारे न चढ़ायें। इसके लिए पूरी तरह से एंगल लगा कर जाम करेगे, जिससे दाहिनी तरफ से उतरने पर होने वाली दुर्घटना को रोका जा सके तथा सभी ऑटो चालकों को मानक के अनुरूप सवारी बैठाने , वाहनों में आगे पीछे नम्बर प्लेट लगवाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाने के लिए बताया गया तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की हिदायत दी गयी। 
 आमजन को गुड सेमिनेटर के तहत बताया गया कि दुर्घटना के समय घायल व्यक्ति की  मदद करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य बनता है तथा इस सम्बंध में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए है कि अगर कोई भी घायल व्यक्ति की मदद करता हैं तो उससे किसी प्रकार की कोई पूछताछ नही की जाएगी तथा राज्य सरकार द्वारा गुड सेमिनेटर को 5000 का नगद पुरस्कार अलग से प्रदान किया जाएगा तत्पश्चात शहर के विभिन्न जगहों पर प्रवर्तन की कार्यवाही करते वाहनों से काली फ़िल्म हटाई गई व  60  वाहनों का ई-चालान किया गया।

और नया पुराने