आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आज़मगढ़: आज दिनांक- 27.04.2022 को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा थाना फूलपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, क्षेत्राधिकारी फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेयी व अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजुद थे, जिसमें पुलिस अधीक्षक द्वारा निम्नवत दिशा-निर्देश दिये गये-
1- साफ-सफाई संतोष जनक नही है, उच्चकोटि की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय।
2- निस्तारण योग्य वाहन थाने में बेतरतीब खड़े है, अपराध शिर्षकवार वाहनों को खड़ा किया जाय तथा नियमानुसार निस्तारण की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
3- शस्त्र खोलने/जोड़ने में कार्यवाही प्रशंसनीय थी, 03 आरक्षियों (का0 सत्येन्द्र कुमार, का0 सोनू यादव, व का0 दयाशंकर यादव) को 35 सेकेंड में खोलकर जोड़ने के लिए 1000 रूपये प्रत्येक व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत ।
4- वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही यथा गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन/NBW/82/83 की कार्यवाही की जाय।
5- घरेलू विवाद के प्रकरणों में वसूली वारंट तामील शत प्रतिशत करने के निर्देश ।
6- टाप-10 के 04 फरार अपराधियों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाय।
7- अवैध शराब निष्कर्षण/बिक्री/भण्डारण के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जाय।
8- अवैध टैक्सी स्टैण्डों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाय।
9- अभिलेखों के अवलोकन से प्रविष्टिया अध्यावधिक न होने पर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
10- समय-समय पर स्थान बदलकर प्रभावी चेकिंग की जाय।
11- गोकशी में 03 प्रकरणों में गैंग्स्टर की कार्यवाही के लिए निर्देश ।
12- सलामी गार्द को अच्छा टर्न आउट के लिए पुरस्कृत किया गया।
13- वाहन निस्तारण न करने के लिए मालखाना मोहर्रिर व थाना प्रभारी फूलपुर को चेतावनी ।