Breaking News

भारतीय खाद्य निगम आजमगढ़ द्वारा बेलईसा स्थित अन्नागार में एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अप्रैल-- रबी विपणन वर्ष 2022-23 के मद्देनजर भारतीय खाद्य निगम आजमगढ़ द्वारा बेलईसा स्थित अन्नागार में एक दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय खाद्य निगम के अधिकारियों द्वारा भा.खा.नि. तथा पी.सी.एफ. के कर्मचारियों को गेहूँ खरीद से सम्बंधित जानकारियाँ तथा बारीकियाँ बताई गई। ट्रेनिंग में गेहूँ खरीद के समय गुणवत्ता पर विशेष ज़ोर दिया गया। साथ ही किसान भाईयों के हित को देखते हुए 48 घंटो के अन्दर भुगतान सुनिश्चित करने को कहा गया। 
कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद बैरवा, सहायक महाप्रबंधक (गु.नि.) तथा आशीष कुमार मिश्रा, मण्डल प्रबंधक द्वारा किया गया। 
इस दौरान ईशान जौहरी, प्रबंधक (वाणिज्य), रामेश्वर सिंह, प्रबंधक (गु.नि.), प्रशान्त कुमार दीक्षित, समस्त केन्द्र प्रभारी, प्रबंधक (खरीद) आदि उपस्थित रहे। 


और नया पुराने