Breaking News

दिव्यांगजन 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव 15 जून तक भेज दें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अप्रैल-- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि प्रत्येक वर्ष “विश्व दिव्यांग दिवस“ 03 दिसम्बर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाता हैं। पुरस्कार की धनराशि रु0 5000 से बढ़ाकर रु0 25000 कर दिया गया है। 12 श्रेणियों की पात्रता रखने वाले पुरस्कार हेतु अपना प्रस्ताव दिनांक 15 जून 2022 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन, आजमगढ़ कमरा नम्बर 07 में प्राप्त करायें। 
राज्य स्तरीय पुरस्कारी नियमावली-2017 के अनुसार दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजनो के लिये राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निम्मित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, प्रेरणास्त्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेठ नवीन अनुसंधान या उत्पादविकास के राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए, सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिका हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांग के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस के राज्य स्तरीय पुरस्कार, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट एवं सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी की श्रेणियां निर्धारित हैं।

और नया पुराने