Breaking News

दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 15 जून 2022 तक निर्धारित।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अप्रैल-- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया है कि प्रत्येक वर्ष 03 दिसम्बर “विश्व दिव्यांग दिवस’’ के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के “राष्ट्रीय पुरस्कार’’ भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली द्वारा दिये जायेंगे तथा राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि 15 जून 2022 तक निर्धारित की गयी है। आवेदन पत्रों को दो प्रतियों में लिया जायेगा। 
उन्होने बताया कि राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग कर्मचारी/ स्वनियोजित, सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए पुरस्कार, दिव्यांग व्यक्तियों के निम्मित कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था प्रेरणास्त्रोत, दिव्यांग व्यक्तियों के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेठ नवीन अनुसंधान या उत्पादविकास, दिव्यांग व्यक्तियों के लिए बाधामुक्त वातावरण के सृजन में सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए, पुनर्वास सेवायें प्रदान करने में सर्वश्रेष्ठ जिले के लिए राष्ट्रीय दिव्यांग वित्त और विकास निगम की सर्वश्रेष्ठ राज्य चेनेंलाइजिंग एजेंसी, सृजनशील दिव्यांग वयस्क व्यक्तियों, उत्कृष्ठ सृजनशील दिव्यांग बच्चे, सर्वश्रेष्ठ ब्रेल प्रेस, सर्वश्रेष्ठ सुगम्य वेबसाइट, सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ी श्रेणियां निर्धारित है। 
राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी तथा आवेदन पत्रों के प्रारूप भारत सरकार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, नई दिल्ली की बेबसाइट disabilityaffaird.gov.in से प्राप्त किये जा सकते हैं। इच्छुक दिव्यांग व्यक्ति या संस्था पूर्ण आवेदन पत्र तीन प्रतियों में 15 जून 2022 तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय विकास भवन, आजमगढ़ कमरा नम्बर 07 में उपलब्ध करायें।

और नया पुराने