Breaking News

मत्स्य पालन/मत्स्य उत्पादन की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना हेतु आज एक ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 06 अप्रैल-- मत्स्य पालन/मत्स्य उत्पादन की प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना हेतु आज एक ओरियन्टेशन कार्यक्रम का आयोजन मण्डलीय विकास भवन के मीटिंग हाल में किया गया। इस ओरियन्टेशन कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के ऐसे मत्स्य पालन के विभिन्न परियोजनाओं हेतु इच्छुक व्यक्ति जिन्होंने अपना आवेदन विभागीय पोर्टल पर आन लाइन दिनांक 01 जनवरी 2022 से दिनांक 13 जनवरी 2022 की अवधि में 2022-23 के लिए आवेदन अपलोड किया है, उनको योजना की गाइड लाइन से आमने सामने वार्ता कर भिज्ञ कराना है, ताकि योजना में अग्रेतर कार्यवाही अनुमोदित करायी जा सके एवं जानकारी के अभाव में कोई विचलन की स्थिति न बनें, ताकि योजना समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण हो सके। इस आशय का सहमति पत्र भी आवेदनकर्ताओं से प्राप्त किया गया है। 
कार्यक्रम में उप निदेशक मत्स्य आजमगढ़ मण्डल सर्वेश कुमार वर्मा की उपस्थिति गौरवमयी रही एवं मत्स्य पालकों हेतु उनका उच्चतर मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ। उप निदेशक मत्स्य ने अवगत कराया कि दिनांक 07 अप्रैल 2022 को जनपद बलिया व दिनांक 08 अप्रैल 2022 को जनपद मऊ में भी ओरियेन्टेशन कार्यक्रम लगा हुआ है। उपस्थित आवेदकों ने इस प्रकार के जो कार्यक्रम चलाया गया है, अपनी रूचि दिखाते हुए प्रशंसा की। कार्यक्रम में लगभग 200 लोगों ने प्रतिभाग किया। 
अन्त में राजकुमार मुख्य कार्यकारी अधिकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण आजमगढ़ द्वारा अपनी जनपदीय टीम के साथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोंगों का आभार व्यक्त किया गया।

और नया पुराने