Breaking News

दिव्यांगजनों के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन हेतु सहायता

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ 12 अप्रैल-- जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह ने बताया कि निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजन हेतु आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु स्वैच्छिक संगठनों को अनुदान योजनार्न्तगत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान प्रस्ताव जनपद स्तर पर संस्थाओं के आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने की अन्तिम तिथि दिनांक 30 जून 2022 तक निर्धारित की गयी है। 
जनपद में संचालित इच्छुक स्वैच्छिक संस्थायें मानसिक मंदित तथा मानसिक रूप से रूग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के लिए आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केन्द्र के संचालन हेतु सहायता योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए अनुदान हेतु प्रस्ताव तीन प्रतियों में दिनांक 30 जून 2022 तक कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी विकास भवन, आजमगढ़ कमरा नम्बर 07 में उपलब्ध करायें, जिससे कि जनपद स्तर से अग्रिम कार्यवाही कर निदेशालय को प्रेषित किया जा सके।
 
और नया पुराने