आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
गंदगी की वजह से मच्छर ज्यादा फैलते हैं।
संक्रमण बीमारियों के फैलने का खतरा।
मच्छरों से बचाव के लिए करे छिड़काव।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र में मौसम के फेरबदल के साथ ही गंदगी के लगे अंबार के साथ जगह-जगह मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगा है इनसे फैलने वाले संक्रामक रोगों को लेकर लोगों की चिंताएं बढ़ गई हैं ऐसे में सगड़ी तहसील क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरों के प्रकोप से बचाने के इंतजाम अभी तक नहीं किए गए हैं। जिस पर जिम्मेदारों ने भी चुप्पी साध रखी है।
आपको बता दें कि मच्छरों का प्रकोप इतना भयंकर वह भयंकर हो चुका है कि लोग बिना मच्छरदानी के नहीं सो सकते और सोने के दौरान अन्य उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं जैसे कि गुड नाइट फास्ट कार्ड मोटिन जलाकर ही लोग सो पाते हैं लेकिन यह समस्या का स्थाई समाधान नहीं है क्योंकि सरकार मच्छरों के रोकथाम के लिए लाखों रुपए खर्च करती है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही की वजह से आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है जरूरत है जागरूकता की क्योंकि स्वस्थ समाज का निर्माण जनता के जागरूकता से होता है।