Breaking News

कक्षा पांच के बच्चों की गई विदाई , शिक्षकों ने बच्चों के उज्जवल ‌भविष्य की कामना


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के लुचुई प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 5 के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह आयोजन किया गया जिसके पश्चात छात्र छात्राओं  को प्रशस्ति प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया वही उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान सुधा सिंह प्रधानाध्यापक नूर आलम द्वारा सम्मानित किया। इस अवसर पर सुधा सिंह ने कहा कि एक अच्छी दिशा बच्चे को हम तभी दे सकते हैं जब हम बच्चों को अच्छी शिक्षा दें। इसलिए एक अच्छे समाज के निर्माण करने के लिए हमें बच्चों को बेहतर शिक्षा देने की आवश्यकता है। जिसमें बच्चों के लिए प्रारंभिक शिक्षा बहुत मायने रखती है। मैं इन बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूँ।वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक  नूर आलम ने बच्चों से भविष्य में भी पूरे मनोयोग से आगे की शिक्षा जारी रखने का आह्वान किया। उन्होंने भविष्य में अपने विद्यालय एवं परिवार का नाम पढ़ लिख कर रोशन करने को कहा। इस अवसर पर विद्यालय के अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

और नया पुराने