आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
नहीं दिया जिम्मेदारों ने अब तक ध्यान, कभी भी घट सकती है बड़ी दुर्घटना।
पुल के दोनों छोर पर धंस चुकी है जमीन, हजारों लोगों का होता है आवागमन।
आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के आखिरी छोर पर स्थित ओझोली का पुल दुर्घटनाओं को दावत देता नजर आ रहा है आपको बता दें कि पुल पर ही आसपास के क्षेत्रों के लोग बाजार करने आते हैं सुबह शाम इस पुल पर लोगों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिलती है तकरीबन 100 से 200 मीटर तक लंबा पुल जिसके दोनों छोर पर रोड की जमीन धंस चुकी हैं जिससे किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है जिस पर जिम्मेदारों को ध्यान देने की आवश्यकता है क्योंकि इस रास्ते से होते हुए प्रतिदिन लगभग हजारों की संख्या में वाहनों का चलना तय होता है आसपास के क्षेत्रों के लिए यह मुख्य मार्ग मुबारकपुर और जीयनपुर को जोड़ने का एकमात्र रास्ता है जिसकी वजह से स्कूली बच्चों का भी आना जाना लगा रहता है ऐसे में जरूरत है पुल के इर्द-गिर्द के रास्तों की मरम्मत करवाना ताकि अनहोनी से बचा जा सके।