Breaking News

पशुपालन विभाग के वैक्सीनेटर सहायक कर्मचारियों ने सगड़ी विधायक डॉ एचएन सिंह पटेल को सौंपा ज्ञापन

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़:सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत भीम राव अम्बेडकर गोड़ौली के प्रांगण में नवनिर्वाचित विधायक डॉ. एच. एन. सिंह पटेल के सम्मान में नागरिक अभिनंदन समारोह को आयोजन किया गया था जहाँ उपस्थित वक्ताओं ने लकड़ी के विकास की चर्चा की वही पशुपालन विभाग में वैक्सीनेटर सहायक के मानदेय तथा नियमितकरण हेतु कर्मचारियों ने ज्ञापन सौपा। कर्मचारियों का कहना था कि राष्ट्रीय पशु रोग नियन्त्रण कार्यक्रम के अर्न्तगत उत्तर प्रदेश में वैक्सीनेटर / सहायक के 86000 कर्मियों का चयन ग्राम पंचायत स्तर पर सरकार द्वारा किया गया था। जिसमे हम सभी पशुपालन विभाग में वैक्सीनेटर सहायक के रूप में कार्यरत है हम पशुओं के वैक्सीनेशन , पशुओं के ईयर टैगिंग ,टैगिंग का डाटा इनाफ पोर्टल पर पंजीकरण करना ,पशुओं के एफ० एम० डी० वैक्सीनेशन का डाटा पंजीकरण करना, पशुओं के प्राथमिक चिकित्सा एवं पशुओं की देख रेख संबंधित अन्य कार्य करना हम जिम्मेदारी से करते हैं इसके बावजूद  समस्त कार्यों के करने हेतु सरकार द्वारा देय धनराशि 3.00रु0 प्रति पशु वैक्सीनेटर तथा 2.50 रु० ईयर टैगिंग का वैक्सीनेटर सहायक को दिया जाता है जो कि अत्यन्त कम है जिसमे हमारे परिवार का भरण पोषण नहीं हो सकता है। हम सभी वैक्सीनेटर / वैक्सीनेटर सहायक का मासिक वेतन कम से कम 18,000- 20,000 होना चाहिए।हम सभी लोगो में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के समय में अपनी जान जोखिम में डालकर सरकारी आदेश मानते हुए पशुओं की सेवा करते है। अतः महोदय जी से विनम्र निवेदन है कि हम सभी वैक्सीनेटर / वैक्सीनेटर सहायक को मासिक वेतन तथा अन्य सरकारी कर्मचारियों की भांति सुरक्षा बीमा एवं पशुओं का डाटा फिडिंग के लिए लैपटाप मोहिया कराने की कृपा करें। आप से विनम्र निवेदन है कि हमारी मुद्दा को विधान सभा में उठाए।

और नया पुराने