Breaking News

प्रदेश में मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना संचालित की जा रही है।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर

आजमगढ़ 07 अप्रैल--  जिला ग्रामोद्योग अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि उ0प्र0 माटीकला बोर्ड द्वारा माटी कला कार्य में लगे कुम्हार/परम्परागत कारीगरों/ उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु पुरे प्रदेश में मुख्यमंत्री माटी कला रोजगार योजना संचालित की जा रही है। योजनान्तर्गत आवेदक अपनी आवश्यकता के अनुरूप वर्कशेड/मशीन उपकरण/भट्टी एवं कच्चे माल के लिए अधिकतम रू0 10 लाख तक की प्रोजेक्ट लागत हेतु आवेदन कर सकते है, जिसमें प्रोजेक्ट की कुल लागत 95 प्रतिशत धनराशि ऋण के रूप में बैंक के द्वारा स्वीकृत की जाएगी तथा 5 प्रतिशत धनराशि आवेदक द्वारा स्वयं के अंशदान के रूप में लगायी जायेगी। पूंजीगत ऋण (टर्म लोन) की धनराशि की 25 प्रतिशत धनराशि लाभार्थियों को उ0प्र0 माटीकला बोर्ड, लखनऊ द्वारा अनुदान स्वरूप प्रदान की जायेगी। 
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ने कहा कि माटीकला योजना के अन्तर्गत माटीकला से सम्बन्धित व्यवसायिक गतिविधियों यथा-खिलौना निमार्ण, घरेलू उपकरण के उत्पाद (प्रेशर कुकर, घड़ा, सुराही, जग, कुल्हण, गिलास, कटोरी, अचारदानी, कप, प्लेट, डोंगे आदि) भवन निर्माण सामग्री (फ्लोर टाइल्स, रूफ टाइल्स, लैट्रिन, पैन, वॉश बेसिन आदि) सजावटी सामान (गुलदस्ता, गार्डन पाट, बौनसाही पाट, लैम्प आदि) निमार्ण हेतु उद्योग स्थापित करने के उद्देश्य से आवेदकों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना के अन्तर्गत व्यक्तिगत इकाईयां ही स्थापित करायी जायेंगी। यह योजना उ0प्र0 माटीकला बोर्ड से सम्बन्धित कारीगरों को वित्तीय सहायता प्रदान कर व्यवसायिक दृष्टिकोण से समर्थ होने में मदद करेंगी। जिससे इस व्यवसाय से सम्बन्धित करीगरों एवं शिल्पियों की तात्कालिक वित्तीय आवश्यकता दूर हो सकेगी तथा उन्हें मार्जिन मनी उत्पादान प्राप्त होने से उन पर पड़ने वाला वित्तीय भार कम होगा। 
उन्होनें कहा कि मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना हेतु आवेदक की आयु 18 से 55 वर्ष हो तथा माटीकला/माटी शिल्पकला की किसी विधा के तहत प्रशिक्षण/प्रमाण पत्र प्राप्त हो/माटीकला की परम्परागत जानकारी हो। योजना का लाभ लेने हेतु पात्र व्यक्तियों/युवाओं के लिए मुख्यमंत्री माटीकला रोजगार योजना के आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन पत्र जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, कमिश्नरी रोड सिधारी, आजमगढ़ में प्राप्त कर सकते है और मोबाईल नम्बर 7408410762, 8853056334 पर सम्पर्क किया जा सकता है। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 30 अप्रैल है।

और नया पुराने