Breaking News

मेहनगर: गोवंशी को वध हेतु पिकअप पर लादकर ले जाते समय पशु तस्कर अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- मेंहनगर

आज़मगढ़: आज दिनांक 24.04.2022 को उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह का0 कमलेश कुमार व का0 हीरालाल के मुखबिर खास की सूचना पर फर्जी नम्बर प्लेट की सफेद रंग की बोलेरो पिकअप गाडी मे गोवंश लादकर सिंहपुर पुर नहर वाले रास्ते से मेहनगर की तरफ आने की सूचना पर अभियुक्त नाम शमीम अहमद पुत्र इकराम नि0 विषहम मिर्जापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ को हिरासत पुलिस में लिया गया।
जामा तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 01 अदद नजायज छुरा /चाकू बरामद हुआ पिकअप गाडी की तलाशी ली गयी तो पिकअप पर 01 राशि काले रंग की गाय व 01 राशि लाल रंग का साड़ रस्सी से जकडकर गाडी मे बधे हुए पाये गये व बोलेरो पिकअप पर फर्जी नम्बर प्लेट लगा हुआ पाया गया।
अभियुक्त शमीम उपरोक्त को उसके अपराध का बोध कराते हुए अन्तर्गत धारा 420,467,468,471 IPC व 3/5क/8 उ0 प्र0 गोवध निवारण अधिनियम व 4/25 आयुध अधि0 में समय करीब 02.25 PM बजे गिरफ्तार किया गया व अभियुक्त से बरामद 01 अदद नाजायज चाकू, पिकअप जिसपर नम्बर प्लेट UP 50 DT 3160  लिखा हुआ है तथा लदे गोवंश को कब्जा पुलिस मे लिया गया। 
पूछताछ विवरण- पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि इन पशुओ को कटवाने के लिये ले जा रहा था इन पशुओ को मै सस्ते दामो मे खरीदता हूँ और कटवा कर मै इनका माँस बेचता हूँ इससे हमे अधिक लाभ होता है जिससे मै अपना व पूरे परिवार का भरण पोषण करता हूँ 
 इस कार्य में मेरा भाई हाफिज पुत्र जलाउद्दीन नि0 विषहम मिर्जापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ मेरी मदद करता है और बराबर का हिस्सेदार है, हम दोनो मिलकर यह कार्य करते है उसी ने इस गाय व साड़ को लदवाया है बोलेरो पिकअप के विषय मे पूछताछ पर बताया कि साहब इस गाडी का सही नं  UP 50 BT 3169 है मैने पुलिस से बचने के लिये इस पर UP 50 DT 3160 लिखवा रखा है जिससे मुझे कोई इस नम्बर से कोई न पकड़ पाये क्योकि मै इसी गाडी से यह सब कार्य करता हूँ।

गिरफ्तारी का स्थान –  सरदार गंज नहर पुलिया के पहले बहद ग्राम सरदारगंज समय -14.25 बजे  

गिरफ्तार अभियुक्त

 शमीम अहमद पुत्र इकराम नि0 विषहम मिर्जापुर थाना मेहनगर जनपद आजमगढ
बरामदगी-  

एक अदद चाकू, 1 राशि गाय, 1 राशि साड़, एक बोलेरो पिकअप फर्ज नम्बर प्लेट लगा हुआ

पंजीकृत अभियोग- 

1. मु0अ0सं0 125/22 धारा 420/467/468/471 भादवि व 3/5क/8 गोवध निवारण अधिनियम
2. मु0 अ0 सं0 126/22 धारा 4/25 आयुध थाना मेंहनगर जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
 
उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव मय हमराह का0 कमलेश कुमार व का0 हीरालाल

और नया पुराने