Breaking News

अहरौला: दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त तथा साजिश में शामिल अभियुक्ता गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना- अहरौला

आज़मगढ़: दिनांक 26.02.2022 को वादिनी थाना अहरौला जनपद आजमगढ ने थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी की अभियुक्त आफताब पुत्र तैयब सा0 बिरतिया नेवारी थाना जहाँगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर मेरी पुत्री को बहला फुसला कर भगा ले गया। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2022 धारा 363/506/323 भादवि व 7/8 पास्को एक्ट पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना उ0नि0 धनराज सिंह द्वारा प्रचलित है।
 विवेचना के दौरान पीड़िता को बरामद कर बयान व मेडिकल के आधार पर विवेचना से धारा 363/366/376/120B भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट मे परिवर्तित की गयी है। तथा अभियुक्ता अमिना पत्नी आफताब निवासी विरतिया नेवारी थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर का नाम प्रकाश में आया।   
आज दिनांक 20.04.2022 को उ0नि0 धनराज सिंह मय हमराह का0 शशिकान्त तिवारी व म0का0 नेहा शुक्ल के द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त/अभियुक्ता  1. अरबाज पुत्र तैयब निवासी विरतिया नेवारी थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 2. अमिना पत्नी आफताब निवासी विरतिया नेवारी थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर को खजुरी चौराहे से समय करीब 10.50 बजे गिरफ्तार कर चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है।

पंजीकृत अभियोगः- 

मु0अ0सं0 45/2022 धारा  363/366/376/120B भादवि व ¾ पाक्सो एक्ट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ 

गिरफ्तार अभियुक्त/अभियुक्ता का नाम पताः- 

1. अरबाज पुत्र तैयब निवासी विरतिया नेवारी थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 
2. अमिना पत्नी आफताब निवासी विरतिया नेवारी  थाना जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकरनगर 

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-  

उ0नि0 धनराज सिंह, का0 शशिकान्त तिवारी, म0का0 नेहा शुक्ला

और नया पुराने