Breaking News

सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में मिली गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र अंतर्गत जीयनपुर निवासी समाजसेवी नेहाल मेहंदी ने अपने निवास स्थान पर रमजान के पाक महीने में हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। आपको बता दें कि समाजसेवी निहाल मेहंदी ने लगभग सैकड़ों हिंदू मुस्लिम भाइयों के साथ इफ्तारी की जो हिंदू मुस्लिम एकता की मिशाल बनी। रमजान के मुबारक महीने में रोजेदारों के लिए सगड़ी तहसील क्षेत्र  के सामाजिक कार्यकर्ता निहाल मेहंदी के द्वारा अपने आवासीय परिसर में सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जहां हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक साथ दावत का लुफ्त उठाया तो वही समाजसेवी नेहाल मेहंदी ने अपने यहां आए हुए सभी मेहमानों का दिल से शुक्रिया किया। जहाँ क्षेत्र के मुस्लिम भाइयों के साथ हिंदू भाइयों ने भी गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए एक साथ बैठकर रोजा खोला एवं अमन चैन के लिए दुआएं की। तो वही कार्यक्रम में शिरकत किये मेहमानों से नेहाल मेहंदी ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से सामाजिक सौहार्द बढ़ता है लोग एक दूसरे के मजहब की अच्छाइयों से वाकिफ होते हैं।  आपको याद दिलाना चाहेंगे कि एक तरफ जहां देश में मजहबी बिगुल फूंक कर देश की अमन-चैन खराब करने की कोशिश की जा रही है। तो दूसरी तरफ गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुए नेहाल मेहंदी के साथ हिंदू भाइयों ने भी मुस्लिम रोजेदारों के साथ सामूहिक रोजा इफ्तार पार्टी में शरीक होकर मिसाल पेश की।

और नया पुराने