Breaking News

सगड़ी विधायक डॉ० एचएन पटेल का हुआ भव्य स्वागत, किया गया सम्मान।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। सगड़ी विधायक बनने के बाद डॉ एच एन पटेल का सगड़ी विधानसभा के डॉ. भीम राव अम्बेडकर गोड़ौली में तीसरा नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजन कर उनका स्वागत और सम्मान किया गया।
विद्यालय के प्रबंधक सतई सिंह पटेल व प्रधानाचार्य महेन्द्र सिंह पटेल ने सभी अध्यापकों के साथ मिलकर नवनिर्वाचित विधायक को फूल माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया। 
इस दौरान विधायक डॉक्टर एसएन पटेल ने कहा कि मैं सगड़ी की जनता का आभार व्यक्त करता हूं जो हमको आपने सगड़ी के सिंहासन पर बिठाकर अपने भी सेवा करने का मौका दिया मैं आप सब को विश्वास दिलाता हूं की जो भी समस्याएं हैं उसके निस्तारण के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। उन्होंने कहा कि देवरांचल की समस्याओं के प्रति मैं गंभीर हूं मुझसे जो भी संभव मदद होगी उसके लिए मैं प्रयासरत रहूंगा कुछ फूलों के निर्माण के साथ देवाराम जल की अन्य समस्याओं को लेकर हमने शासन को लिखा है आने वाले समय में निश्चित रूप से सगड़ी का विकास एक नए आयाम में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल के गांधी कहे जाने वाले समाजसेवी रामसकल पटेल ने किया और संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया। 

और नया पुराने