आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना दीदारगंज
27 राशि गोवंश, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद, एक ट्रक सीज।
आज़मगढ़: आज दिनांक 07.05.2022 को थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र करते हुए विछिया पुल आये जहां पर चौकी प्रभारी मार्टिनगंज मनीष कुमार उपाध्याय़ मय हमराह आपस में अपराध व अपराधियों के धर पकड़ के बारे में आपस में चर्चा कर रहे थे कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दिया कि एक ट्रक जैगहा की तरफ से आ रहा है जिसपर गोवंश लदे है इस सूचना पर रवाना होकर सुघरपुर बैरियर आया जहां पर लगे बैरियर व ड्रम को रोड पर रखकर अवरोध किया गया तथा आने वाले ट्रक का इन्तजार करने लगे कि थोडी ही समय मे एक ट्रक अत्यधिक तेज गति से जैगहा की तरफ से आते हुये दिखायी दिया कि पुलिस बल सतर्क होते हुये टार्च की रोशनी देते हुये ट्रक को रोकने का इशारा किया कि किन्तु ट्रक चालक एकाएक ट्रक की और रफ्तार बढाते हुये पुलिस वालो को लक्ष्य कर जान से मारने की नियत से सडक के किनारे पटरी से ट्रक को भगाया कि आगे रोड पर रखे ड्रम व बैरियर को तोडते हुये बैरियर से कुछ दूरी जाते जाते ड्रम ट्रक पहिया मे फंसे होने के कारण असंतुलित होकर सडक के किनारे टेडा होकर फंस गया और ट्रक मे से 6-7 व्यक्ति उतरकर अलग अलग दिशा मे भागने लगे भागे हुये व्यक्तियो मे से दो पकड लिया जिनसे नाम पता पूछा गया तो पहले ने अपना नाम अंकित यादव पुत्र श्यामसुन्दर यादव ग्राम नौहरा थाना दीदारगंज आजमगढ उम्र 21 वर्ष बताया तथा दूसरे ने अपना नाम मो0 रईश पुत्र मोईन शाह ग्राम बडागांव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर उम्र 40 वर्ष बताया अंकित यादव पुत्र श्यामसुन्दर यादव ग्राम नौहरा थाना दीदारगंज आजमगढ की जामा तलाशी से एक अदद तमंचा 12 बोर व अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ। तथा ट्रक मे 26 ऱाशि बैल/गाय/बछिया बरामद हुआ तथा एक राशि बछिया मृत पायी गयी। उपरोक्त अभियुक्तों को समय करीब 5.40 बजे सुबह हिरासत पुलिस लिया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है ।
पंजीकृत अभियोग –
मु0अ0सं0 105/2022 धारा 307 भा0द0वि0 व 3/5ए/8गोवध नि0अधि0 व धारा 11 पशु क्रुरता नि0अधि0 व 3/25 शस्त्र अधि0 थाना दीदारगंज आजमगढ़।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता -
1. अंकित यादव पुत्र श्यामसुन्दर यादव ग्राम नौहरा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 21 वर्ष ।
घटनास्थल- सुघरपुर
बरामदगी-
27 राशि गाय/बैल/बछिया(15 राशि गाय 8 राशि बैल 3 राशि बछिया जिन्दा व 01 राशी मृत बछिया)
एक अदद तमंचा 12 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर,
गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरणः-
1. (थानाध्यक्ष) कौशल कुमार पाठक थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़।
2. चौकी प्रभारी मनीष कुमार उपाध्याय थाना दीदारगंज आजमगढ़।
3. हे0का0 शिवप्रकाश हे0का0 प्रभुनाथ यादव, का0 दुर्गेश राय का0 हरेन्द्र प्रसाद थाना दीदारगंज आजमगढ़।
4. का0 उमाशंकर पटेल का0 आशीष प्रताप सिंह का0सोनू यादव का0 सुनील यादव थाना दीदारगंज आजमगढ़।