आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
थाना- फूलपुर
आज़मगढ़: 1. घटना का विवरण-- दिनांक 16/05/2022 को वादी महेन्द्र यादव पुत्र स्व0 बाबुराम ग्राम सैदपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ द्वारा थाना स्थानीय पर सूचना दी गयी कि वादी की पुत्री रंजना द्वारा फांसी लगा ली गयी है , के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर इत्तेफाकिया दर्ज कर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी थी पोस्टमार्टम की रिपोर्ट मे मृत का कारण गला दबाने से होना पाया गया जाँच के क्रम मे ज्ञात हुआ कि मृतका रंजना की शादी 03 माह पहले बलिराम यादव निवासी ग्राम बसही अशरफपुर पो0 गोहना थाना पवई जिला आजमगढ़ के साथ हुई थी रंजना की मानसिक स्थिति सही न होने के कारण कुछ दिन बाद उसके ससुराल वालो द्वारा मृतका रंजना को दवा इलाज हेतु उसके मायके छोड़ आये तभी उसके पिता द्वारा मृतका रंजना उसके मामा के घर भेज दिया उसके बाद कुछ दिन बाद दिनांक 13/5/2022 को उसके पिता महेन्द्र यादव द्वारा उसके ससुरालीजन से समझौता कर अपनी छोटी पुत्री अंजना यादव से उसके पति बलिराम यादव के साथ शादी कर दी इसके बाद जब मृतका रंजना अपने घर ग्राम सैदपुर आय़ी तो उसको आस पास के लोगो से पता चला कि उसकी बहन की शादी उसके पति के साथ कर दी गयी है। तब से वह और अधिक परेशान रहने लगी इसी बात को लेकर दिनांक 16/5/2022 को रंजना अपने पिता से बहस कर रही थी कि गुस्से मे आकर उसके पिता द्वारा उसे धक्का दिया गया वह धक्का खाकर तखत पर गिर पड़ी उसी दौरान उसके पिता महेन्द्र यादव द्वारा उसका गला दबाकर हत्या कर दी गयी। अपने आप को बचाने के लिए घटना को छिपाते हुए उसने शव को घर के आगंन लाकर रख दिया और बताया की फांसी लगा ली है। घटना के सम्बन्ध मे अभि0 की छोटी पुत्री अंजना पत्नी बलिराम यादव निवासी ग्राम बसही अशरफपुर पो0 गोहाना थाना पवई जिला आजमगढ़ द्वारा अपने पिता के विरुद्ध थाना स्थानीय पर खुद की बड़ी बहन रंजना की हत्या कर देने के सम्बन्ध मे तहरीर दी तहरीर प्राप्त होने पर थाना स्थानीय पर दिनांक 29/05/2022 को मु0अ0सं0 182/2022 धारा 302 भादवि मे अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी व बरामदगी का विवरण- पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी फूलपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 30.05.2022 प्र0नि0 मय हमराह मुकमदा उपरोक्त से सम्बन्धित वाछिंत अभियुक्त की तलाश मे अभि0 महेन्द्र यादव पुत्र बाबूराम के घर सैदपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ पहुंचे तो घर पर मौजूद मिला जिससे नाम पता पूछा गया तो अपना नाम महेन्द्र यादव पुत्र बाबूराम सा0 सैदपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ बताया जिससे मृतका रंजना के सम्बन्ध मे पूछताछ किया गया तो अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बाताया कि साहब मेरी पुत्री रंजना के अन्दर काफी झल्लाहटपन था दिनाक 16/05/2022 को मेरी पुत्री रंजना से कुछ कहा सुनी हो गयी उसी बीच मैने गुस्से मे आकर अपनी पुत्री की हत्या कर दी थी और सबको सूचना दे दी थी कि उसने फांसी लगा ली है। उसके इस कृत्य का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बताकर हुए समय करीब 10.05 बजे दिन मे हिरासत पुलिस मे लेकर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
पूछताछ का विवरण- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि साहब मेरी लडकी रंजना की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मैने दिनांक 06.02.22 को उसकी शादी बलिराम यादव पुत्र रामख्याल साकिन असरफपुर थाना पवई आजमगढ़ से कराई थी परन्तु उसकी मानसिक स्थिति ठीक न होने के कारण व अच्छे ढंग से ससुराल में न रहने पर उसके ससुराल वालों द्वारा उसे छोड दिया गया था तो मैने दि0 13-05-2022 को अपनी दूसरी पुत्री अंजना यादव की शादी रंजना के पति बलिराम यादव से करा दी थी। इसी बात को लेकर मेरी पुत्री रंजना मुझसे अकसर नाराज होकर बहस करते हुये लडाई झगडा करती रहती थी। दिनांक 16.5.22 की सुबह भोर 6.00 बजे मैं खेत से गोबर फेंककर आया तो मेरी लडकी रंजना पुनः इन्ही सब बातों को लेकर मुझसे लडने झगडने लगी मुझे भी क्रोध आ गया तो मैने उसे धक्का दे दिया तो वह पीछे की तरफ गिर गई और मैने क्रोध में ही उसका गला दबा दिया जिससे उसकी मृत्यू हो गई और मैं क्रोध सामान्य होने के बाद अपने को जेल जाने से बचने हेतु योजना बनाकर सबको गुमराह करते हुये अपनी पुत्री रंजना द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेना बताया। मै पुलिस को सूचना नहीं देना चाहता था और न ही पोस्टमार्टम कराना चाहता था और रंजना का चुप चाप दाह संस्कार करना चाहता था लेकिन लोगो ने पुलिस को सूचना दे दिया पुलिस आ गई तो मजबूरी में पोस्टमार्मट कराया।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 182/2022 धारा 302 भादवि थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ व बढोत्तरी धारा 201 भादवि
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. महेन्द्र यादव पुत्र बाबूराम सा0 सैदपुर थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़ उम्र करीब 65 वर्ष
गिरफ्तारी/ बरामदगी करने वाली टीम-
1.प्र0नि0 अनिल कुमार सिंह हे0का0 अजीत सिंह हे0का0 कमलेश मिश्रा का0 जितेन्द्र यादव थाना फूलपुर जनपद आजमगढ़