Breaking News

जांच के दौरान प्रधान पुत्र से मारपीट , कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की किया मांग।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़- जीयनपुर कोतवाली के ग्राम सभा रसूलपुर कोठिया के प्रधान पुत्र ने ग्राम सभा के विकास कार्यों की जांच के दौरान गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट कर घायल करने करने का आरोप लगाते हुए जीयनपुर कोतवाली में  दिया है। इस मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं है ।
जीयनपुर कोतवाली के रसूलपुर कोठिया  ग्राम के प्रधान पुत्र संजय ने कोतवाली में सोमवार को देर शाम तहरीर देकर  ग्राम सभा में कराए गए विकास कार्यों की सोमवार को 3:00 बजे शाम को खंड विकास अधिकारी अजमतगढ़ संतोष कुमार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ जांच कर रहे थे।इसी बीच गांव के कई लोग इकट्ठा हो गए। जब मैंने कारण जानना चाहा तो उक्त लोगों ने पहले मुझे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी,फिर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। गांव के दबंगों ने मुझे जान मारने की धमकी भी दी है।

और नया पुराने