Breaking News

पवई: 1.200 किलो नाजायज गाँजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

थाना पवई

आज़मगढ़: आज दिनांक 19.5.2022 को उ0नि0 पवन कुमर सिंह मय हमराह  द्वारा संदिग्घ व्यक्ति व वाहन व रात्रि गस्त्र मे भ्रमण के दौरान मिल्कीपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ मे झोला लिये पैदल पुलिया की तरफ से आता दिखाई दिया अचानक पुलिस वाहन देखकर मुड़कर मैनुद्दीनपुर की तरफ भागने लगा उसे इस प्रकार भागता देखकर गाड़ी रोककर पुलिस टीम गाड़ी  से उतरकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया। उक्त व्यक्ति से इस प्रकार भागने का कारण व नाम पता पूछा गया तो अपना नाम दीपक मौर्या पुत्र स्व0 योगेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ उम्र करीब 25 वर्ष बताया तथा भागने का कारण पूछने पर बताया कि मेरे पास झोले मे गांजा है इसलिए पुलिस की गाड़ी देखकर भागा था। 
पूछताछ विवरण

 दीपक मौर्या पुत्र स्व0 योगेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ उम्र 25 करीब वर्ष है। पूछताछ पर बता रहा है कि गांजा बेचकर अपना तथा अपने परिवार का खर्च चलाता हूँ । 

पंजीकृत अभियोग

 मु0अ0सं0 131/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट 

आपराधिक इतिहास

मु0अ0सं0 131/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट
मु0अ0स0 11/22 धारा 224 भादवि थाना सरिया जनपद रायगढ़ छत्तीसगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त

दीपक मौर्या पुत्र स्व0 योगेन्द्र प्रसाद मौर्या निवासी मुतकल्लीपुर थाना पवई जनपद आजमगढ 

गिरफ्तार करने वाली टीम

1.उ0नि0 पवन कुमार सिंह
2.का0 रजनीश शुक्ला
3.का0 प्रदीप कुमार वर्मा

और नया पुराने