आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 29 मई-- मा0 उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण , लखनऊ के अनुपालन में व मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ जितेन्द्र कुमार सिंह के निर्देशानुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ सुश्री अनीता के तत्वाधान में आज आर्बिट्रेशन के वादों से सम्बन्धित मामलों को सुलह समझौते के आधार पर निपटाने के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन जनपद न्यायालय आजमगढ़ में किया गया।
उक्त आर्बिट्रेशन वादों के सन्दर्भ में मा0 जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आजमगढ़ के निर्देशानुसार समस्त अपर जिला जज द्वारा अपने-अपने कोर्ट में लम्बित आर्बिट्रेशन वादों का निस्तारण किया गया है।
उपरोक्त समस्त अपर जिला जज व मा0 जनपद न्यायाधीश महोदय द्वारा इस आर्बिट्रेशन वादों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत में कुल 201 वादों में से 01 वादों का निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या -01 बीडी भारती, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश न्यायालय संख्या -03 ओम प्रकाश वर्मा तृतीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 06 रामानन्द, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 08 अनिल कुमार वर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायालय संख्या 07 सौरभ सक्सेना, विशेष न्यायाधीश (ई0सी0 एक्ट) जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।