Breaking News

एसडीएम सगड़ी ने दर्जनों पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

सरकारी ठेके पर बैठा कर शराब पिलाई तो होगी कड़ी कार्रवाई। 

आजमगढ़- लोकसभा उपचुनाव की तैयारियों को लेकर सगड़ी तहसील के सभागार में रविवार को अपरान्ह एसडीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई,जिसमें चुनाव के मद्देनजर पूर्व में चिन्हित संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई।
 बैठक में सगड़ी विधानसभा के 345 बूथों की क्रमवार तैयारियों की जानकारी ली गई। जिन बूथों पर पिछले दो चुनाव में गड़बड़ी की शिकायतें रही उनकी जांच कर परिस्थितियों के अनुसार संवेदन और संवेदनशील के रूप में चिन्हित करने का निर्णय लिया गया।संवेदनशील और अतिसंवेदनशील के रूप में पूर्व में चिन्हित जिन बूथों पर कई चुनावों से कोई विवाद नहीं हो रहा है उन्हें समीक्षा के बाद इस सूची से निकालने का भी निर्णय लिया गया। उपजिलाधिकारी सगड़ी राजीव रतन सिंह और क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला ने प्राथमिक विद्यालय छपरा सुलतानपुर,प्राइमरी पाठशाला भरौली और  मेघई में स्थित बूथों का निरीक्षण भी किया। इन पर बिजली, पानी, रैप, मतदान के लिए अन्य आवश्यक संसाधनों को परखा। संबंधित बीएलओ को निर्देश दिए कि जो भी कमियां हैं, उसे तत्काल ठीक कर ली जाए। एसडीएम ने अजमतगढ़ और जीयनपुर में स्थित अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में एसडीएम ने बोतलों पर लगे लेबल को जांचा। स्टॉक और बिलों का भी मिलान किया। साथ ही निर्देश दिया कि ठेके की दुकान पर किसी को बैठाकर शराब पिलाई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। तहसील परिसर में हुई बैठक में कोतवाली प्रभारी जीयनपुर यादवेंद्र पांडेय, थानाध्यक्ष रौनापार, बिलरियागंज, महाराजगंज थाने के लोग मौजूद रहे।

और नया पुराने