आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 02 मई-- दिनांक 25 अप्रैल 2022 को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति (गो आश्रय स्थल) की बैठक आहूत की गयी, जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गोवंश आश्रय स्थलों के व्यवस्था हेतु जनपद स्तर पर यूनियन बैंक आफ इण्डिया, विकास भवन आजमगढ़ में संचालित गौ संरक्षण समिति (GAU SANRAKSHAN SAMITI) के खाता नम्बर 588201010050096 आई.एफ.एस.सी. कोड UBIN0558826 में अपना सहयोग प्रदान करने हेतु जनपदवासियों से विनम्र अनुरोध है कि जनपद में संचालित गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश की व्यवस्था हेतु अपने यथा शक्ति आर्थिक सहयोग उक्त खाते में चेक/आन लाइन के माध्यम से करें। इसके अलावा जो कृषक भाई/बहन भूसा दान करने में समर्थ हैं, उनसे भी अपील की जाती है कि यथा सामर्थ्य भूसा दान करें। अधिक जानकारी के लिए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा0 वीरेन्द्र सिंह के मोबाइल नम्बर 9450616986 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन: ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे, ईद का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आए। एंजल बर्ड स्कूल जीयनपुर की तरफ से आप सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं।
Eid Mubarak
स्कूल प्रशासन-
प्रशांत कुमार,फजल खान
एंजल बर्ड स्कूल, जीयनपुर आजमगढ़
मो- 9598953993