आज़मगढ़।
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
आजमगढ़ 02 मई-- क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी एके पाण्डेय ने बताया कि भारत सरकार की खेलो इण्डिया सेन्टर योजनान्तर्गत जनपद आजमगढ़ में कुश्ती खेल का सेन्टर सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में स्थापित किया गया है। जिसके लिए भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इण्डिया योजना के मानक के अनुसार कुश्ती खेल के प्रशिक्षक हेतु दिनांक 05 मई 2022 को होना सुनिश्चित था। परन्तु मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ द्वारा दिनॉक 08 मई, 2022 को सायं 4.00 बजे विकास भवन आजमगढ में साक्षात्कार हेतु आवेदन पत्र समस्त मूल प्रमाण-पत्रों सहित क्षेत्रीय खेल कार्यालय, सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आजमगढ़ में पूर्वान्ह 1.00 तक बजे स्वीकार किया जायेगा। तदोपरान्त अर्ह अभ्यर्थियों का सायंकाल 04.00 बजे विकास भवन आजमगढ में साक्षात्कार किया जायेगा। प्रशिक्षक की योग्यता एवं प्रशिक्षक के मानदेय का भुगतान भारतीय खेल प्राधिकरण के खेलो इण्डिया योजना के मानक के अनुसार होगा। प्रशिक्षक पूर्व चैम्पियन होना अनिवार्य है। खेलो इण्डिया योजना का मानक क्षेत्रीय खेल कार्यालय आजमगढ़ में उपस्थित होकर या भारतीय खेल प्राधिकरण के वेबसाइट kic guidelines पर प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन: ईश्वर की कृपा आप पर बनी रहे, ईद का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आए। एंजल बर्ड स्कूल जीयनपुर की तरफ से आप सभी को ईद की हार्दिक शुभकामनाएं।
Eid Mubarak
स्कूल प्रशासन-
प्रशांत कुमार,फजल खान
एंजल बर्ड स्कूल, जीयनपुर आजमगढ़
मो- 9598953993