Breaking News

302 धर्म स्थलों का भ्रमण किया गया तथा स्वेच्छा से 52 लाउडस्पीकर हटाये गये।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: मा0 उच्च न्यायालय लखनऊ बेंच द्वारा रिट/पिटीशन (PIL) संख्या 2498/2017 मोती लाल यादव बनाम उ0प्र0 के पारित आदेश दिनांक – 20.12.2017 के अनुपालन में आज दिनांक- 30.04.2022 को सुबह 10.00 से 18.00 बजें तक धार्मिक स्थलों पर धर्मगुरूओं एवं इन धार्मिक स्थलों पर जिम्मेदार व्यक्तियों को मा0 उच्च न्यायालय लखनऊ के निर्देशों के बारे में जागरूक करते हुए ध्वनि नियंत्रण के सम्बन्ध में बताया गया। इस अभियान में सभी धर्म गुरूओं को अवगत कराया गया कि रात्रि में 45 डेसिबल व दिन में 55 डेसिबल की सीमा ध्वनि प्रदुषण नियमावली में निर्धारित की गयी है। 
इस अभियान के क्रम में आज 302 धर्म स्थलों का भ्रमण किया गया तथा स्वेच्छा से 52  लाउडस्पीकर हटाये गये तथा 21 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित करते हुए धार्मिक स्थल की तरफ किया गया। 124 लाउड स्पीकरों की ध्वनि को कम कराया गया।  इसमें सभी धर्मों के धर्म स्थल शामिल है।* इसमें सभी धर्म गुरूओं द्वारा वीडियों जारी कर यह अपील भी की गयी है कि मानक से ज्यादा लाउड स्पीकर न लगाये और जो लगे है ध्वनि का स्तर निर्धारित डेसीबल तक ही रखा जाय। 

इस अभियान के क्रम में अब तक 1713 धर्म स्थलों का भ्रमण किया गया तथा स्वेच्छा से 464 लाउडस्पीकर हटाये गये तथा 125 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित करते हुए धार्मिक स्थल की तरफ किया गया। 1011 लाउड स्पीकरों की ध्वनि को कम कराया गया।

थानावार विवरण निम्नवत है-

थाना निजामाबाद- 04 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 01 लाउडस्पीकर हटाये गये, 02 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना दीदारगंज- 10 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 03 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना बिलरियागंज- 11 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना सरायमीर- 07 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना जीयनपुर- 14 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 02 लाउडस्पीकर हटाये गये, 04 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना मुबारकपुर- 13 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 04 लाउडस्पीकर हटाये गये, 02 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना गम्भीरपुर- 22 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 03 लाउडस्पीकर हटाये गये, 01 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना देवगांव- 07 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना तहबरपुर- 17 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना रौनापार- 06 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 02 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना रानी की सराय- 07 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना फूलपुर- 06 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 02 लाउडस्पीकर हटाये गये, 02 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना कोतवाली- 65 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना मेंहनगर- 11 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना बरदह- 05 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 01 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना जहानांगज- 27 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 02 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना मेहनाजपुर- 04 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें03 लाउडस्पीकर हटाये गये, 01 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना सिधारी- 14 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 10 लाउडस्पीकर हटाये गये, 06 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना पवई- 09 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 02 लाउडस्पीकर हटाये गये, 01 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना महाराजगंज- 04 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 02 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना कंधरापुर- 10 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 10 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना कप्तानगंज- 03 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना अहिरौला- 11 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 05 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित
थाना तरवां- 10 धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया गया जिसमें 00 लाउडस्पीकर हटाये गये, 00 लाउड स्पीकरों की दिशा परिवर्तित

और नया पुराने